नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। यह जानकारी भारत में अमेरकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी।
गोर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की अभी बातचीत हुई। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।’’
भाषा नेत्रपाल सुरेश
सुरेश