PM Modi Arunachal Pradesh-Tripura Visit: आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 5,100 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट्स करेंगे शुरू

Ads

PM Modi Arunachal Pradesh-Tripura Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और 5,100 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - September 22, 2025 / 06:52 AM IST,
    Updated On - September 22, 2025 / 06:55 AM IST

Chhattisgarh News/ Image Credit : X Handle

HIGHLIGHTS
  • आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी।
  • 5,100 करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट्स करेंगे शुरू।
  • पीएम मोदी माताबरी में ‘माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Arunachal Pradesh-Tripura Visit: ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे और 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकासकार्यों का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: नवरात्रि के मौके पर किसानों को बड़ा तोहफा, प्रमाणित गेहूं बीज पर सब्सिडी बढ़ाई…

अरुणचाल में रखेंगे पनबिजली योजना की आधारशिला

PM Modi Arunachal Pradesh-Tripura Visit:  प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान 3,700 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वह ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

बयान के मुताबिक, मोदी 186 मेगावाट की तातो-1 और 240 मेगावाट की हीओ पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और तवांग में एकीकृत अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के पहले दिन शुरू होगा इन राशि के जातकों का शुभ समय, मां शैलपुत्री का मिलेगा विशेष आशीर्वाद 

माताबरी विकास कार्यों का उद्घाटन

PM Modi Arunachal Pradesh-Tripura Visit:  इसके बाद, वह त्रिपुरा का दौरा करेंगे और और माताबरी में ‘माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर’ के विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे। अरुणाचल प्रदेश में, मोदी ईटानगर में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं -हीओ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (240 मेगावाट) और टाटो-आई हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (186 मेगावाट), की नींव के पत्थर रखेंगे बयान में कहा गया है कि दोनों परियोजनाओं को अरुणाचल प्रदेश के सियोम उप-बेसिन में विकसित किया जाएगा। मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की नींव भी रखेंगे।

पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में कौन-कौन सी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे?

पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में 3,700 करोड़ रुपये की दो पनबिजली परियोजनाओं – तातो-1 (186 मेगावाट) और हीओ (240 मेगावाट) की आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी त्रिपुरा में क्या उद्घाटन करेंगे?

पीएम मोदी त्रिपुरा के माताबरी में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश दौरा कब है?

पीएम मोदी का अरुणाचल प्रदेश दौरा 22 सितंबर को है, जहां वह ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

पीएम मोदी तवांग में कौन सी परियोजना का उद्घाटन करेंगे?

पीएम मोदी तवांग में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी के इस दौरे से अरुणाचल और त्रिपुरा को क्या लाभ होगा?

पीएम मोदी के इस दौरे से अरुणाचल में जलविद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बुनियादी ढांचे का विकास होगा और त्रिपुरा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।