नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी आर नल्लाकन्नू के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि जमीनी स्तर से उनका जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों और किसानों की आवाज उठाने के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
नल्लाकन्नू का चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 101 वर्ष थी और अस्पताल में उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा रहा था।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी स्तर से जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों और किसानों को आवाज देने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका व्यापक सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’
भाषा शोभना माधव
माधव