उप्र : बिजनौर के वन क्षेत्र में मिला हाथी का शव मिला

Ads

उप्र : बिजनौर के वन क्षेत्र में मिला हाथी का शव मिला

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 12:25 AM IST

बिजनौर, 25 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद के साहूवाला वन क्षेत्र में एक हाथी का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग आठ साल बताई गई है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वन उपनिरीक्षक नितिन ने बताया कि खारी बीट क्षेत्र में हाथी का क्षत-विक्षत शव मिला है।

उन्होंने कहा, ‘शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।’

भाषा

सं, जफर रवि कांत