PM Modi Israel Visit/Image Credit: IBC24.in
PM Modi Israel Visit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं, जो इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है। (PM Modi Israel Visit) नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया।
यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है। पीएम मोदी ऐसे वैश्विक नेता हैं, जिन्हें इज़राइल और फलस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ‘‘ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन’ से सम्मानित किया गया, (PM Modi Israel Visit) जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की पिछले नौ साल में यह दूसरी इजराइल यात्रा है।
Jerusalem, Israel: Israel Parliament confers “Speaker of the Knesset Medal” upon Prime Minister Narendra Modi. This is the highest honour of the Knesset.
The medal is being conferred in recognition of PM’s exceptional contribution – through his personal leadership – to… https://t.co/3pqzbZBcdd pic.twitter.com/kO0VumyLo8
— ANI (@ANI) February 25, 2026
इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पूरे भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। मेरे लिए ये गर्व का पल है कि मैं भारत का पहला पीएम हूं जो संसद को संबोधित कर रहा हूं। (PM Modi Israel Parliament Speech) मैं यहां दोबारा आकर बहुत खुश हूं। पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए हमास को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेकसूर नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। किसी भी कीमत पर निर्दोषों की हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। लेकिन भारत शांति लाने की इस प्रक्रिया में हमेशा साथ है। गाजा शांति प्रयास में भारत आपके साथ है।
पीएम मोदी ने कहा कि, यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी डर, उत्पीड़न या भेदभाव के साथ रहते आए हैं। उन्होंने अपनी आस्था को सुरक्षित रखा है और समाज में पूरी भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि इजराइल की जमीन से भारत का संबंध खून और बलिदान से भी जुड़ा है। फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान इस रीजन में 4 हजार से ज्यादा भारतीय सैनिकों ने बलिदान दिया था।
पीएम मोदी ने कहा, “भारत में इजराइल के दृढ़ संकल्प, साहस और उपलब्धियों के प्रति गहरा सम्मान है। (PM Modi Israel Parliament Speech) आधुनिक राष्ट्र बनने से बहुत पहले भी हमारे संबंध 2 हजार साल से ज्यादा पुराने हैं। बुक ऑफ एस्तेर में भारत को होदू कहा गया है और तलमुद में प्राचीन समय में भारत के साथ व्यापार का उल्लेख मिलता है।” उन्होंने कहा कि यहूदी व्यापारी समुद्री रास्तों से भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ते हुए भारत आए। वे अवसर और सम्मान की तलाश में आए थे और भारत में आकर हमारे अपने बन गए।
इजराइली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने कई देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। हमारी टीमें एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच संबंधों का दायरा और स्तर दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग पहले से ज्यादा व्यापक और मजबूत हुआ है। (PM Modi Israel Parliament Speech) प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल कई क्षेत्रों में इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-