कन्नड़ उपन्यासकार भैरप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

कन्नड़ उपन्यासकार भैरप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

कन्नड़ उपन्यासकार भैरप्पा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
Modified Date: September 24, 2025 / 05:58 pm IST
Published Date: September 24, 2025 5:58 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध कन्नड़ उपन्यासकार और दार्शनिक एस एल भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा दिग्गज करार दिया जिन्होंने लोगों की अंतरआत्मा को झकझोरने के साथ-साथ ‘भारत की आत्मा’ को गहराई से छुआ।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन से, हमने एक ऐसे दिग्गज को खो दिया है, जिन्होंने हमारी अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा को छुआ। एक निडर और कालातीत विचारक, जिन्होंने अपनी विचारोत्तेजक रचनाओं से कन्नड़ साहित्य को समृद्ध किया। उनके लेखन ने पीढ़ियों को सोचने, प्रश्न करने और समाज के साथ अधिक गहराई से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।”

मोदी ने कहा, ‘‘हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति उनका अटूट जुनून आने वाले दिनों में भी लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति। ’’

भैरप्पा का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

भाषा

संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में