LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 27 August 2026: रायपुर में UCC को लेकर राज्य स्तरीय बैठक शुरू, 200 विशेषज्ञ और प्रबुद्धजन है मौजूद

Today Live Breaking News and Updates 27 August 2026: रायपुर में समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य स्तरीय बैठक शुरू, 200 विशेषज्ञ और प्रबुद्धजन है मौजूद

Today Live Breaking News and Updates 27 August 2026: रायपुर में UCC को लेकर राज्य स्तरीय बैठक शुरू, 200 विशेषज्ञ और प्रबुद्धजन है मौजूद

Today Live Breaking News and Updates 27 August 2026

Modified Date: August 27, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: August 27, 2026 9:19 am IST

Today Live Breaking News and Updates 27 August 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समान नागरिक संहिता को लेकर आज राज्य स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में हो रही इस बैठक में करीब 200 विशेषज्ञ और प्रबुद्धजन शामिल हुए हैं। शासन की उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में UCC के प्रारूप और इसके प्रावधानों को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक में UCC के प्रावधानों और सामाजिक प्रभावों पर मंथन होगा। अलग-अलग वर्गों से मिले सुझावों के आधार पर छत्तीसगढ़ में UCC का प्रारूप तैयार किया जाएगा।

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में ‘मेरा युवा भारत’ (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.