प्रधानमंत्री मोदी ने म्यामां के आम चुनाव में जीत के लिए सू ची को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने म्यामां के आम चुनाव में जीत के लिए सू ची को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने म्यामां के आम चुनाव में जीत के लिए सू ची को बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: November 12, 2020 7:07 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यामां के आम चुनाव में ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ पार्टी को मिली जीत पर बृहस्पतिवार को आंग सान सू ची को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच मित्रता के पारंपरिक संबंध को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

म्यामां के आम चुनाव के मंगलवार को आए अनाधिकारिक परिणाम के अनुसार, सू ची की पार्टी एनएलडी को संसद के ऊपरी और निचले सदन में बहुमत प्राप्त हुआ है और अब वह अगले पांच साल तक सत्ता में बनी रहेगी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव में जीत के लिए आंग सान सू ची और एनएलडी को बधाई। म्यामां में जारी लोकतांत्रिक हस्तांतरण की प्रक्रिया की सफलता की ओर एक और कदम है सफल आम चुनावों का आयोजन।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘दोनों देशों के बीच मित्रता के पारंपरिक संबंध को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

भाषा अर्पणा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में