प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया
Modified Date: June 12, 2024 / 09:59 pm IST
Published Date: June 12, 2024 5:51 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में आग लगने की एक घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि वहां स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

कुवैत के दक्षिण मंगाफ जिले में स्थित एक इमारत में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में अनेक श्रमिक रह रहे थे। हालांकि वे किन देशों से संबंध रखते हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

फारस की खाड़ी के दूसरे देशों की तरह कुवैत में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं, जिनकी संख्या स्थानीय आबादी से कहीं ज्यादा है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने निकट और प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।