Telangana Road Accident News: तेलंगाना सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान, बस और ट्रक की टक्कर में हुई थी 20 लोगों की मौत

Ads

Telangana Road Accident News: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - November 3, 2025 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 3, 2025 / 03:04 PM IST

Telangana Road Accident News/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई।
  • पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Telangana Road Accident News: हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बजरी से लदे एक ट्रक और एक बस की सोमवार को आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ट्रक चेवेल्ला के पास तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस से टकरा गया जिसके बाद बजरी बस पर गिर गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, मारे गए 19 लोगों में 10 महिलाएं शामिल हैं। तांडूर से हैदराबाद जा रही बस का चालक भी हादसे में मारा गया।

पीएम मोदी ने जताया शोक

Telangana Road Accident News: प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ तेलंगाना के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देगी।

सीएम रेवंत रेड्डी ने व्यक्त किया दुख

Telangana Road Accident News: बस कंडक्टर के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में 72 यात्री सवार थे। बस पर बजरी गिरने से कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए और अधिकारियों ने मशीनों की मदद से बचाव एवं राहत अभियान चलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी को राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों को भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने अधिकारियों को घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाए जाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: ISRO: बड़ी सफलता के बाद इसरो फिर एक कदम बढ़ाने को तैयार! मार्च तक लॉन्च करेगा 7 और मिशन… चीफ वी. नारायणन ने दिया अपडेट 

यह भी पढ़ें: Bilaspur Crime News: पत्नी के साथ हुआ विवाद, पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देख कर पुलिस भी हो गई हैरान

यह भी पढ़ें: Bhopal Digital Arrest: पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया नाम.. 75 साल के बुजुर्ग वकील को इस तरीके से साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट.. लेकिन फिर..

तेलंगाना में सड़क हादसा कहां हुआ?

यह हादसा रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला के पास हुआ, जब बजरी से लदा ट्रक आरटीसी बस से टकरा गया।

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक की रिपोर्ट के अनुसार 20 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं।

तेलंगाना सरकार ने मुआवजे के तौर पर कितनी राशि घोषित की है?

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या घोषणा की है?

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने हादसे पर क्या कदम उठाए हैं?

सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राहत कार्य तेजी से करने और घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजने का निर्देश दिया है।