प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया
Modified Date: February 11, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: February 11, 2026 7:28 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना में हमलावर सहित आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक मकान में दो और लोग मृत पाए गए जिनका संबंध इस घटना से माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी की घटना से मैं बहुत व्यथित हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि गहरे दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में