Today News and Live Updates 09 October 2024: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 56 हजार करोड़ की सौगात, कहा – ‘करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना..’
Today News and Live Updates 09 October 2024: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 56 हजार करोड़ की सौगात, कहा – ‘करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना..’

Today News and Live Updates 09 October 2024: दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू हुई हैं। कई शहरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है, कहीं एयरपोर्ट को अपग्रेट किया जा रहा है, तो कहीं सड़कों और हाई-वे से जुड़ी योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं... किसानों और पशुपालकों के हित में नई पहल की गई है। महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट, वधवन पोर्ट की नींव रखी गई है। महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ। हां, ये बात अलग है कि कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया। जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है तब केवल शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं। करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ। महाराष्ट्र के लोगों ने जगह-जगह इसकी खुशी बनाई। आज महाराष्ट्र के गांव-गांव से मुझे खुशी के संदेश भी भेज रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग अपने संदेशों में मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने के लिए मुझे ढेर सारा धन्यवाद दे रहे हैं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये काम मैंने नहीं बल्कि आप सबके आशीर्वाद ने किया है। महाराष्ट्र के विकास का हर प्रयास छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर, ज्योतिबा फूले, सावित्रि बाई फूले जैसी विभूतियों के आशीर्वाद से हो रहा है।"
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में… pic.twitter.com/2HGkwohIto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
नई दिल्ली: काफी अटकलें और दावों के बाद अब हरियाणा में साफ हो गया है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। राज्य में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं जीत का दावा कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ 37 सीटों पर ही जीत दर्ज की है। जिसके बाद अब हरियाणा में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह हक, सामाजिक और आर्थिक न्याय और सच्चाई के संघर्ष को जारी रखेंगे।
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, ''जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।''
मोदी कैबिनेट की बैठकः दिल्ली में आज केंद्रीय साढ़े दस बजे केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग होगी। सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का गिफ्ट दे सकती है। महंगाई भत्ते (DA) को 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। सरकारी कर्मचारियों को अभी 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। डीए बढ़ने पर महंगाई भत्ता 53 या 54 फीसदी हो सकता है। हालांकि, सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान अक्टूबर में करेगी, लेकिन इसे लागू 1 जुलाई से ही माना जाएगा। अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का डीए एरियर आएगा। साथ ही दिवाली बोनस भी दिया जाएगा।
Read More : Israel-hezbollah: लेबनान में हिजबुल्लाह के 50 आतंकी ढेर, इजराइल ने अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर किया हमला
महाराष्ट्र को विकासकार्यों की सौगात देंगे पीएम मोदीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें नागपुर में करीब 7,000 करोड़ की डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर हवाईअड्डे के उन्नयन की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, हवाईअड्डे का उन्नयन विनिर्माण, विमानन, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा, जिससे नागपुर और विदर्भ क्षेत्र लाभान्वित होगा। पीएम शिरडी हवाईअड्डे पर 645 करोड़ से बनने वाले नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखेंगे।
जम्मू में जवान का अपहरणः कश्मीर के अनंतनाग जिले मेंआतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। कोकरनाग इलाके के शांगस से आतंकवादियों ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान का अपहरण कर लिया है। टेरिटोरियल आर्मी का एक अन्य जवान अपहरण के बाद भागने में सफल रहा। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। सैनिक के बारे में किसी भी सुराग के लिए आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।
मौसम का हालः मानसून की विदाई के बीच बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 21 जिलों से मानसून विदा नहीं हुआ है। अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। 12 अक्टूबर के बाद मानसून लौट जाएगा। राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। तेज हवा चली। जैसलमेर में दोपहर बाद 2mm बारिश हुई। चूरू में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
मैहर- तेज रफ्तार कार ने यात्रियों को मारी टक्कर
मैहर-
तेज रफ्तार कार ने यात्रियों को मारी टक्कर
हादसे में 6 से अधिक दर्शनार्थी घायल, इलाज जारी
देवी जी मार्ग बंधा बैरियल की घटना
ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली- CM का आवास हुआ सील
दिल्ली-
CM का आवास हुआ सील
हैंडओवर को लेकर विवाद
PWD ने लगाया डबल लॉक
भोपाल लो फ्लोर बस के कंडक्टर को बदमाश ने छुरी मारी…
भोपाल
लो फ्लोर बस के कंडक्टर को बदमाश ने छुरी मारी…
बोर्ड ऑफिस चौराहे पर खड़ी बस में घुसा था बदमाश…
कंडक्टर का आरोप कि, युवक अवैध वसूली करने के लिए बस में घुसा था…
मना किया तो गाली-गलौच करके छुरी मार दी…
पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में हुई कैद…
एमपी नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच…
दिल्ली- भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा T-20 मैच
दिल्ली-
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा T-20 मैच
बांग्लादेश ने टॉस जीता
टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
अरुण जेटली मैदान में खेला जा रहा है मैच
भारत सीरिज में 1-0 से आगे
बैतूल- सेहरा कोलगांव में गिरी आकाशीय बिजली
बैतूल-
सेहरा कोलगांव में गिरी आकाशीय बिजली
हादसे में महिला की मौत, 6 लोग झुलसे
सभी को अस्पताल में किया गया भर्ती
खेत से वापस लौटते समय हुआ हादसा
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की घटना
रायसेन- धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म शूटिंग हुई शुरू
रायसेन-
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म शूटिंग हुई शुरू
बेतवा नदी पुल के नीचे शुरू हुई शूटिंग
फिल्म एक्टर ईशान खट्टर है फ़िल्म के हीरो
करीब 3 दिन तक चलेगी फिल्म की शूटिंग
पुलिस बल शूटिंग स्थल पर तैनात
धमतरी- महानदी मुख्य नहर में मिला युवक का शव
धमतरी-
महानदी मुख्य नहर में मिला युवक का शव
युवक का हाथ और पैर रस्सी से बंधा हुआ मिला
2 दिन से लापता था युवक
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बीरेझर थाना चौकी पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर- निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की मौत
बिलासपुर-
निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की मौत
करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने से हुई मौत
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के करबला की घटना
भोपाल दशहरे से पहले आएगी कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची…
भोपाल
दशहरे से पहले आएगी कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची…
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान…
दशहरे से पहले आएगी सूची…
दो दिन के दिल्ली दौरे से भोपाल लौटे जीतू पटवारी का बयान…
लंबे समय से पीसीसी की नई टीम का किया जा रहा है इंतजार…
प्रदेश अध्यक्ष बने जीतू पटवारी को हुए 10 महीने लेकिन अबतक नहीं बनी टीम…
मुझे गर्व है हमारी सरकार की शिक्षा नीति में भगवान और कृष्ण को स्थान दिया है,
मुझे गर्व है हमारी सरकार की शिक्षा नीति में भगवान और कृष्ण को स्थान दिया है,
मुरैना से मथुरा थोड़ी दूर है,
जल्द ऐसा मौका आएगा कृष्ण भगवान मुस्कराएंगे
दिमनी में 2 करोड़ से सामुदायिक भवन बनाएंगे,
क्वारी नदी पर पुल बनाने की घोषणा करने की करता हूं,
सब स्टेशन की घोषणा करता हूं
डा मोहन यादव, मुख्यमंत्री बोले…
डा मोहन यादव, मुख्यमंत्री बोले…
गांव में पहला काम शिक्षा और चिकित्सा की जरूरत होती है, वो इस गांव में मिलने जा रही है, हमारी सरकार ने तय किया है, किसानों के हित काम करो,
किसानों के नामांतरण करने के मामले में पटवारी कलेक्टर के बाप बन जाते थे, अब सरकार ने नामांतरण आसान कर दिया है,
वीडी शर्मा को उनके परिवार को धन्यवाद देता हूं,
क्योंकि उनके पिता ने अपने बेटे को ऐसे संस्कार दिए है,
आज मैंने मां को भी प्रणाम किया है,
नरेंद्र सिंह तोमर, विस अध्यक्ष बोले…
नरेंद्र सिंह तोमर, विस अध्यक्ष बोले…
आज हम लोगों के लिए खुशी की बात है, मुरैना और सुरजनापुर को दो बड़ी सौगात मिली है,
दो काम संभव हो पाएं है, ये सब वीडी शर्मा जी के प्रयासों से हुआ है
दुर्ग- MP में शराब ठेका दिलाने के नाम पर ठगी
दुर्ग-
MP में शराब ठेका दिलाने के नाम पर ठगी
पीढ़ित से हुई 36 लाख की ठगी
दुर्ग के शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज
कारोबारी विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
वर्ष 2023-24 में हुआ था लेनदेन
मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी
खरगोन- घोड़वा के जंगल में मिली जली हुई लाश
खरगोन-
घोड़वा के जंगल में मिली जली हुई लाश
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर की है लाश
हत्या के बाद लाश को जलाने की आशंका
सनावद पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस मृतक के भाई के साथ पहुंची
मृतक की बालूद थाने में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट
दुर्ग- हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
दुर्ग-
हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
पुलिस ने आरोपियों से गुंडागर्दी पाप है के लगवाए नारे
वारदात का रिक्रिएशन भी पुलिस ने घटना स्थल पर किया
देर रात आपसी विवाद में हुई थी हत्या
सिटी कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर : EVM पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान
बिलासपुर
EVM पर पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान
बोले, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के नतीजे एक जैसे
बैलेट में कांग्रेस रही आगे EVM में पिछड़ी
बिलासपुर दौरे के दौरान बोले बघेल
छग महिला आयोग की रिपोर्ट पर राजभवन ने लिया संज्ञान, गृह विभाग को पत्र लिख घटना की मांगी जानकारी
छग महिला आयोग की रिपोर्ट पर राजभवन ने लिया संज्ञान
राजभवन ने गृह विभाग को पत्र लिख घटना की मांगी जानकारी
महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक दुर्ग जेल पहुंची थी
लोहरीडीह घटना में जेल में बंद 33 महिलाओं से की थी मुलाकात
मुलाकात के बाद महिला आयोग ने राजभवन को भेजी थी रिपोर्ट
रायपुर : पुलिस अधिकारी का बुलेट पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल…..
पुलिस अधिकारी का बुलेट पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल…..
दोनों हाथ छोड़कर छोड़कर बुलेट चलाते दिखे पुलिस अधिकारी….
हाथ छोड़कर मोबाइल में नंबर डायल करते और बात करते दिखे अधिकारी….
एक्सप्रेस वे फ्लाई ओवर में करते दिखे स्टंटबाजी
दूसरों को नसीहत देने वाले पुलिस अधिकारी खुद लापरवाही करते दिखे
हरियाणा का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव रहा है : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हरियाणा का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव रहा है। हरियाणा की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना, आत्मनिर्भर भारत का सपना केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाई है। एक इतिहास हरियाणा की जनता ने रचा है इसलिए मैं उन्हें धन्यवाद करना चाहता हूं…जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है वहां पर भी बीजेपी ने एक इतिहास रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबसे ज्यादा मतदान पिछले 75 वर्षों में पहली बार जम्मू-कश्मीर के चुनाव में हुआ है। 64% मतदान जम्मू-कश्मीर के चुनाव में हुआ है…जहां-जहां गठबंधन के आधार INDI गठबंधन लड़ती है वहां पर कांग्रेस गठबंधन के साथी के ऊपर बोझ बन जाती है। पूरे जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस केवल 6 सीट जीती, पिछले बार 12 सीट जीती थी…आज स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस हर पार्टी के ऊपर एक बोझ है कांग्रेस पूर्ण रूप से समाप्त होने के रास्ते पर चल रही है….”
#WATCH दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हरियाणा का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव रहा है। हरियाणा की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना, आत्मनिर्भर भारत… pic.twitter.com/5agAcZga2k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
भोपाल : स्वच्छता अभियान पर दाग लगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
भोपाल
स्वच्छता अभियान पर दाग लगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
नगर निगम कर्मचारियों का कारनामा…
कचरा खंती में कचरा ले जाने बजाय नाले में फेका जा रहा…
कर्मचारी कचरे को नाले में फेकता हुआ वीडियो वायरल…
राजधानी के वार्ड नंबर 40 का मामला…
खचरा गाड़ी से कचरा खंती में कचरा जाना चाहिए…
जबकि, कर्मचारी कचरा को नाले में फेंक रहा…
रायपुर के सिलयारी में आकाशीय बिजली का कहर, 1 महिला की मौत 6 महिआएं झुलसी….
रायपुर के सिलयारी में आकाशीय बिजली का कहर….
खेत में काम कर रही 1 महिला की मौत 6 महिआएं झुलसी….
महिलाओं को इलाज के अस्पताल में किया गया भर्ती
धरसीवां थाना क्षेत्र का मामला
रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए सिर्फ सरकार नहीं जिम्मेदार : कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके
मंडला- रेप की बढ़ती घटनाओं पर बोलीं कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके
रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए सिर्फ सरकार नहीं जिम्मेदार
समाज को भी निभानी होगी जिम्मेदारी
बहन-बेटियों और पैरेंट्स से कैबिनेट मंत्री का अनुरोध
बेटियों की वेशभूषा का रखें विशेष ध्यान
अपने रास्ते आएं और अपने रास्ते जाएं बहन बेटियां, सिर्फ लक्ष्य का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा: मारे गए 7 अन्य नक्सलियों की हुई पहचान, अब तक 29 नक्सलियों की पहचान हुई पूरी
दंतेवाड़ा: थुलथुली मुठभेड़ का मामला
मारे गए 7 अन्य नक्सलियों की हुई पहचान
अब तक 29 नक्सलियों की पहचान हुई पूरी
29 नक्सलियों पर 2 करोड़ 15 लाख का था इनाम
केवल दो नक्सलियों की पहचाना होना बाकी
रायपुर: डी.एल.एड अभ्यर्थियों का जल सत्याग्रह आंदोलन
रायपुर: डी.एल.एड अभ्यर्थियों का जल सत्याग्रह आंदोलन
तालाब में उतरकर कर कर रहे प्रदर्शन
कोर्ट के आदेशानुसार नियुक्ति देने की कर रहे मांग
2 अक्टूबर से नया रायपुर में चल रहा धरना प्रदर्श
बलरामपुर- तोरफा गांव में बच्चे की मौत का खुलासा
बलरामपुर-
तोरफा गांव में बच्चे की मौत का खुलासा
गला दबाकर की गई थी बच्चे की हत्या
फिरौती के लिए बच्चे का किया था अपहरण
नाबालिग समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
6 अक्टूबर को नदी किनारे मिली थी लाश
SP ने किया खुलासा
BJP महिला मोर्चा ने क्राइम ब्रांच में की शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की शिकायत
भोपाल
BJP महिला मोर्चा ने की शिकायत
क्राइम ब्रांच में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत की शिकायत
लाड़ली बहना योजना बंद करने की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप
संजय राउत के बयान की बीजेपी महिला मोर्चा ने की शिकायत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। pic.twitter.com/bubcU4QYSM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई
खरगोन-
अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई
करीब 15 लाख रूपए के गांजे के पौधे जब्त
कपास, मिर्च की फसल के बीच उगाए थे पौधे
पुलिस ने अलग-अलग 3 स्थानों पर की कार्रवाई
बैडिया और बिस्टान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
MP, CG, राजस्थान के बाद हरियाणा की हार पर BJP के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल का तंज
MP, CG, राजस्थान के बाद हरियाणा की हार पर BJP के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल का तंज
कांग्रेस ने एमपी में कमलनाथ, छग में बघेल, राजस्थान में गहलोत और हरियाणा में हुड्डा को ठेके पर दे दिया है
उपर से लेकर नीचे तक कांग्रेस फ्रेंचाइजी पर ही है
कांग्रेस को झोलाछाप वामपंथी ठेके पर चला रहे हैं
BJP के बयान पर कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह का जवाब
कमलनाथ,गहलोत,बघेल और हुड्डा जैसे नेताओं ने पार्टी को खून पसीना दिया है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अपना जीवन दिया है
BJP ने EVM और सट्टा का दुरुपयोग करके चुनाव जीता है
2 निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल
हरियाणा- 2 निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल
MLA राजेश जून और देवेंद्र कादियान BJP में शामिल
राजेश जून ने बहादुरगढ़ सीट से जीत की है दर्ज
देवेंद्र कादियान ने गन्नौर सीट से जीत की है दर्ज
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवैसी का बयान
हैदराबाद: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने कहा, “हमें जो लोग गाली देते थे कि हमारे(AIMIM) चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो रहा है लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई?… अब जब भाजपा वहां(हरियाणा) जीत गई तो इसका जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस पार्टी को 10 साल की विरोधी लहर का फायदा उठाना चाहिए था, लेकिन उनके अंदरूनी मतभेदों के कारण भाजपा को फायदा हो गया। चुनावी जंग में अगर आप भाजपा को थोड़ा भी मौका देते हैं तो भाजपा उसका फायदा उठाती है। 2024 के चुनाव के बाद संसद में मैंने कहा था कि जो लोग कह रहे हैं कि ‘ये नफरत पर बड़ी सफलता है’, मैंने उस समय भी कहा था कि ऐसा नहीं है। भाजपा की सफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? आप(कांग्रेस) वहां मुख्य विपक्ष हैं और उनके पास भाजपा को हराने का सुनहरा मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए…मेरा मानना ये है कि मध्य प्रदेश में भी(कांग्रेस को) जीतना चाहिए था, छत्तीसगढ़ में भी जीतना चाहिए था और यहां पर भी जीतना चाहिए था…”
#WATCH हैदराबाद: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने कहा, “हमें जो लोग गाली देते थे कि हमारे(AIMIM) चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा हो रहा है लेकिन इस बार तो हम चुनाव ही नहीं लड़ रहे थे तो भाजपा कैसे जीत गई?… अब जब भाजपा… pic.twitter.com/PiWSQyV1EO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
देश की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान दे रही है: JDU सांसद संजय कुमार झा
दरभंगा, बिहार: JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “देश की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान दे रही है। हरियाणा का परिणाम दिखाता है कि जो लोग समाज में दबंगई दिखाते हैं उनके खिलाफ मतदान हुआ है… ऐसे लोगों के खिलाफ सब एकत्रित हो गए हैं और बिहार में भी ऐसा ही होगा।”
#WATCH दरभंगा, बिहार: JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, “देश की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान दे रही है। हरियाणा का परिणाम दिखाता है कि जो लोग समाज में दबंगई दिखाते हैं उनके खिलाफ मतदान हुआ है… ऐसे लोगों के खिलाफ सब एकत्रित हो गए हैं और बिहार में भी ऐसा ही होगा।” pic.twitter.com/e1rZMqSa2l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
भाजपा नेता से 10 लाख की ठगी
सूरजपुर
भाजपा नेता से 10 लाख की ठगी
35 दिन में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी
आरोपी असफाक उल्लाह ने की ठगी
आरोपी ने अलग अलग लोगों से 40 लाख की भी की ठगी
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
हमने मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाया है, इससे महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल गए हैं: PM मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाया है। इससे महाराष्ट्र के युवाओं के लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल गए हैं। हमारे गरीब और मध्यम वर्ग के ज्यादा से ज्यादा बच्चे डॉक्टर बनें, उनका सपना पूरा हो ये हमारी सरकार की प्राथमिकता है। एक समय में इस तरह की पढ़ाई के लिए मात्रभाषा में किताबें न होना भी बड़ी चुनौती थी। हमने महाराष्ट्र के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए ये भेदभाव भी खत्म किया। अब महाराष्ट्र के युवा मराठी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई कर पाएंगे…”
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।
जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है तब केवल शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं: पीएम मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया। जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है तब केवल शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं। करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ। महाराष्ट्र के लोगों ने जगह-जगह इसकी खुशी बनाई। आज महाराष्ट्र के गांव-गांव से मुझे खुशी के संदेश भी भेज रहे हैं। महाराष्ट्र के लोग अपने संदेशों में मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने के लिए मुझे ढेर सारा धन्यवाद दे रहे हैं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये काम मैंने नहीं बल्कि आप सबके आशीर्वाद ने किया है। महाराष्ट्र के विकास का हर प्रयास छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब अंबेडकर, ज्योतिबा फूले, सावित्रि बाई फूले जैसी विभूतियों के आशीर्वाद से हो रहा है।”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया। जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है तब केवल शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं। करोड़ों मराठी माणूष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ। महाराष्ट्र के लोगों ने… pic.twitter.com/A6a7Fq5hz2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है: PM मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इको-सिस्टम, शहरी नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भाप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को बाटना चाहती है। आज हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हरियाणा की OBC, भाजपा के विकास कार्यों को देखकर उसके साथ है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया लेकिन किसानों को पता है कि उनकी फसलों पर MSP किसने दी। हरियाणा के किसान भाजपा की किसान कल्याण योजनाओं से खुश हैं। कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग-अलग तरीकों से उन्हें भड़काने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा पर ही भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वो अब कांग्रेस और शहरी नक्सल के नफरती षड्यंत्रों का शिकार नहीं होने वाले।”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इको-सिस्टम, शहरी नक्सल का पूरा गिरोह… pic.twitter.com/Y2mhkoWil2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं : PM मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू हुई हैं। कई शहरों में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है, कहीं एयरपोर्ट को अपग्रेट किया जा रहा है, तो कहीं सड़कों और हाई-वे से जुड़ी योजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं… किसानों और पशुपालकों के हित में नई पहल की गई है। महाराष्ट्र में देश के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट, वधवन पोर्ट की नींव रखी गई है। महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ। हां, ये बात अलग है कि कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्तर पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था।”
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पिछले हफ्ते ही मैं ठाणे और मुंबई गया था। यहां मेट्रो समेत 30,000 करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ का अवसर मुझे मिला। इसके पहले भी अलग-अलग जिलों में… pic.twitter.com/2HGkwohIto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
बीजेपी प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा के गांव आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
मुरैना
बीजेपी प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा के गांव आयेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
ग्राम सुरजनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ
सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन करेंगे
स्वर्गीय अमर सिंह दंडोतिया की छतरी पर पहुंचेंगे, यहां सीएम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
सांसद वीडी शर्मा का पैतृक गांव सुरजनपुर
यहां लंबे समय से CM राइज स्कूल खोले जाने की मांग की जा रही थी
गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनकर तैयार हो चुका है
पीटी उषा ने CM पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
दिल्ली- पीटी उषा ने CM पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष है पीटी उषा
दिल्ली सरकार और कई टिकट बेचने वाले पोर्टल को “टिकट स्केलिंग” की प्रथा के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार और कई टिकट बेचने वाले पोर्टल को “टिकट स्केलिंग” की प्रथा के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है, जिसमें इवेंट टिकटों को बढ़ी हुई कीमतों पर बेचना शामिल है। कोल्डप्ले, दिलजीत दोसांझ और करण औजला के हाल ही में हुए कॉन्सर्ट के बाद याचिकाकर्ता रोहन गुप्ता ने यह याचिका दायर की है। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें टिकटों की कालाबाजारी से निपटने के लिए दिशा-निर्देश स्थापित करने की मांग की गई है। याचिका में टिकट स्केलिंग को कानूनी विनियमन के तहत लाने की भी मांग की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर रवाना
भोपाल…..
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर रवाना…
ग्वालियर से श्योपुर के वीरपुर,मुरैना जायेंगे CM….
मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, वी डी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रवाना हुए…..
प्राइवेट विमान से स्टेट हैंगर भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना हुए….
इलेक्ट्रिक गोदाम में लगी आग
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अजीज नगर चौकी के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/ePIIFrSfMu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
नेता संजय राउत के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
#WATCH भोपाल: लाडली बहना योजना बंद होने को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ” जब से हमने लाडली बहना योजना शुरू की है लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना… pic.twitter.com/thD1ahIfPq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
रायपुर के दक्षिण विस में उपचुनाव की तैयारियां तेज
रायपुर के दक्षिण विस में उपचुनाव की तैयारियां तेज
राजनांदगांव के कांग्रेस नेताओं ने रायपुर दक्षिण में मांगी टिकट
सचिन पायलट और दीपक बैज मिलकर मांगी टिकट
पूर्व महामंत्री कुतुबुद्दीन सोलंकी ने कहा
कांग्रेस ने 3 बार राजनांदगांव में बाहरी प्रत्याशी उतारे
अब राजनांदगांव के नेताओं को रायपुर दक्षिण में प्रत्याशी बनाएं
राजनांदगांव के कांग्रेस नेता आफताब अहमद को टिकट मिले
हरियाणा चुनावों की हार पर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह
हरियाणा चुनावों की हार पर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह…
जब तक देश मे EVM है तब तक मोदी की जीत तय है…
छोटे छोटे राज्यों में EVM सेट करके BJP जीतती है चुनाव…
MP के उपचुनावों में तो हमने शिवराज के कार्यकाल का नंगा नाच देखा है…
कांग्रेस ने विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में फिर जाहिर की गड़बड़ी की आशंका…
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
जबलपुर –
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
स्वास्थ्य विभाग के रिटायर कंपाउंडर था बुजुर्ग
जबलपुर भोपाल हाइवे में शव रखकर किया जाम
आरोपी कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
मौके पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे
बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला
तालाब में मिली अधेड़ की लाश
अभनपुर-
तालाब में मिली अधेड़ की लाश
नहाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस घटना की जांच में जुटी
अभनपुर के ग्राम सातपारा की घटना
अभनपुर थाना क्षेत्र का मामला
खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने लगाया जाम
मुरैना अपडेट–
खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने लगाया जाम
तहसील मुख्यालय पर किसानों ने लगाया जाम
रात भर खाद वितरण केंद्र पर बैठेने के बाद भी नहीं मिला खाद
कैलारस कस्बे के पहाड़गड़ रोड का मामला
जम्मू-कश्मीर के लाखों नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद: राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ
#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लाखों नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने बायकॉट की राजनीति को त्याग कर भारी पोलिंग को चुना और प्रधानमंत्री मोदी के विकास और विश्वास के मंत्र पर मुहर लगाई। जम्मू-कश्मीर की जनता ने पीएम मोदी को भरपूर… pic.twitter.com/qUASHR4Ztf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
तालाब में मिली अधेड़ की लाश
अभनपुर-
तालाब में मिली अधेड़ की लाश
नहाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस घटना की जांच में जुटी
अभनपुर के ग्राम सातपारा की घटना
अभनपुर थाना क्षेत्र का मामला
“सबसे पहले, कल होने वाली विधायक दल की बैठक का इंतज़ार करें।”: नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: JKNC के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने कहा, “सबसे पहले, कल होने वाली विधायक दल की बैठक का इंतज़ार करें। बैठक के बाद, गठबंधन की बैठक होगी जिसमें गठबंधन के नेता निर्धारित किया जाएगा…गठबंधन के नेता समर्थन पत्र लेकर राजभवन जाएंगे,… pic.twitter.com/fZug6U8nFG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने लगाया जाम
मुरैना अपडेट–
खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने लगाया जाम
तहसील मुख्यालय पर किसानों ने लगाया जाम
रात भर खाद वितरण केंद्र पर बैठेने के बाद भी नहीं मिला खाद
कैलारस कस्बे के पहाड़गड़ रोड का मामला
सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक शुरू
रायपुर- सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक शुरू
न्यू सर्किट हाउस में मंत्री केदार कश्यप ले रहे बैठक
अपेक्स, लघुवनोपज, मत्स्य, पशुधन जैसे विभाग से जुड़ी है बैठक
नाबार्ड, एनसीडीसी से जी समितियों की भी होगी समीक्षा
सहकारिता समितियों के पुनर्गठन पर होगी कार्यशाला
समितियों को बहुद्देश्यीय बनाने के कार्यक्रम की होगी समीक्षा
हरियाणा रिजल्ट के बाद कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल
हरियाणा रिजल्ट के बाद कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा
कांग्रेस को EVM से नहीं जनता के मत से डर है
कांग्रेस हारती है तो EVM पर दोष लगाती हैं
कांग्रेस नेता जम्मू कश्मीर की रिजल्ट पर क्यों कुछ नहीं कहते?
आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक
अंबिकापुर
आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक
इलाज के लिए युवक को गोबर के गड्ढे में गाड़ कर रखा
परिजनों ने युवक घंटो गोबर के गड्ढे में गाड़ कर रखा
गोबर के गड्ढे में घंटो बेहोश पड़ा रहा युवक
गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सुपलगा का मामला
अंबिकापुर में छुईखदान धंसने से 2 ग्रामीणों की मौत
अंबिकापुर- छुईखदान धंसने से 2 ग्रामीणों की मौत
सुबह 6 बजे छुई मिट्टी निकालने गए थे दोनों ग्रामीण
छुई मिट्टी निकालने के दौरान मलबा धसने से हादसा
कुन्नी चौकी के जमदरा बिजोरा नाला के पास की घटना
मौके पर पहुंचकर कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकाला
उज्जैन में गरबा पंडाल से पकड़ा युवक निकला फिरोज
उज्जैनः गरबा पांडाल से पकड़ा युवक निकला फिरोज
युवक खुद को हिंदू बताकर पंडाल में लिया प्रवेश
हिंदूवादी संगठन को शक होने पर युवक से की पूछताछ
युवक ने हिंदूवादी संगठन को अपना नाम राहुल बताया
हिंदूवादी संगठन ने युवक को पुलिस के किया हवाले किया
पंवासा थाना क्षेत्र का मामला
लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
दिल्लीः लगातार 10वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
आरबीआई मोनेटरी कमेटी की बैठक में फैसला
फरवरी 2023 से 6.5% पर कायम है रेपो रेट
त्योहारों में होमलोन EMI पर राहत नहीं
शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया
प्रयागराजः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक
दूसरे दिन की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए
शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया
शाही स्नान का नाम बदलकर राजसी किया जाएगा
पेशवाई का नाम बदलकर छावनी प्रवेश किया जाएगा
दोनों नामों के बदले जानें का औपचारिक एलान होना बाकी
अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक की मौत
बैतूल- अनियंत्रित होकर कार पलटी
हादसे में 1 की मौत, 4 घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया से वापस राजस्थान जा रहे थे सभी
गांजा तस्करी मामले में दो साथियों की जमानत के लिए गए थे महाराष्ट्र
सापना डैम के पास हुआ हादसा
बोलेरो की चपेट में आया 7 साल का मासूम, मौत
भिलाईः बोलेरो की चपेट में आया 7 साल का मासूम
हादसे में मौके पर हुई मासूम की मौत
कैम्प 1 गुरुद्वारा के पास की घटना
छावनी थाना क्षेत्र का मामला
राजनांदगांव जिले के कई गांवों में डायरिया का कहर, दो की मौत
राजनांदगांवः जिले के कई गांवों में डायरिया का कहर
एक हफ्ते में 2 बुजुर्गों की हुई मौत
आसरा, संबलपुर, कोकपुर में फैला डायरिया
डायरिया के 30 मरीज मिले
स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प
ग्वालियर में डेंगू के 36 नए मरीज मिले
ग्वालियरः डेंगू के 36 नए मरीज मिले
386 सैम्पल की जांच में 36 मरीजों को डेंगू की पुष्टि
मरीज़ों में 20 ग्वालियर, 16 बाहरी जिलों के शामिल
ग्वालियर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1016 हुआ
1 सितंबर से अब तक मिल चुके हैं 761 डेंगू मरीज़
डेंगू मरीजों में 17 साल से कम उम्र के 366 बच्चे भी शामिल
डेंगू से अब तक चार मरीज़ों की हो चुकी है मौत
चैन स्नैचिंग गैंग के 9 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अंबिकापुरः चैन स्नैचिंग गैंग के 9 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में 8 महिला और एक पुरुष शामिल
गिरोह ने भागवत कथा के दौरान की थी चेन स्नैचिंग
पुलिस ने आरोपियों को जांजगीर-जांपा से किया गिरफ़्तार
गिरोह के पास से 2 कार को भी किया गया जब्त
लखनपुर पुलिस ने की कार्रवाई
डकैती के आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित
रामानुजगंजः डकैती के आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया सम्मानित
मंत्री नेताम ने पुलिस टीम को 1 लाख रुपए का दिया चेक
चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार से 6 आरोपियों हुए थे गिरफ्तार
ज्वेलरी शॉप में हुई थी 2 करोड़ 92 लाख की डकैती
11 सितम्बर को राजेश ज्वेलर्स में हुई थी डकैती
पेपर लीक रोकने के लिए यूनिवर्सिटी बनाएगी ऑब्जर्वर
इंदौर : पेपर लीक रोकने के लिए यूनिवर्सिटी बनाएगी ऑब्जर्वर
पेपर लीक के कई मामले सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने लिया निर्णय
ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन परचे भेजने पर बनाई जाएगी योजना
2 लाख 80 हज़ार छात्र बैठते है यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में
3 साल में 15 परचे लीक होने की घटनाओं के बाद अब सिस्टम किया जाएगा मजबूत
देवास में युवती ने किया आत्महत्या की कोशिश
देवासः युवती ने किया आत्महत्या की कोशिश
पानी टंकी से कूदकर आत्महत्या की कोशिश
आत्महत्या का लाइव वीडियो आया सामने
युवती का अस्पताल में इलाज जारी
देश के सबसे साफ शहर में एक और बड़ी पहल होगी शुरू
इंदौर : देश के सबसे साफ शहर में एक और बड़ी पहल होगी शुरू
शहर में होने वाले 200 से ज्यादा भंडारे बनेंगे जीरो वेस्ट इवेंट
कन्या भोज और भंडारों को किया जाएगा प्लास्टिक फ्री
अन्य आयोजनों में पत्तों से बने पत्तल और दोने में होगा प्रसादी वितरण
चमकीली पनियों पर भी प्रतिबंध के लिए नगर निगम ने लिखा है जिला प्रशासन को पत्र
कानपुर में गांजा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़
कानपुरः गांजा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़
जवाबी फायरिंग में दो तस्करों के पैर में लगी गोली
घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
महाराजपुर थाना क्षेत्र का मामला
VD शर्मा के पैतृक गांव सुरजनपुर को करोड़ों की सौगात देंगे CM डॉ मोहन
मुरैनाः CM डॉ मोहन का मुरैना दौरा
VD शर्मा के पैतृक गांव सुरजनपुर को करोड़ों की सौगात देंगे
सुरजनपुर में करोड़ों रुपए के भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे
VD शर्मा के पिता के नाम पर गांव में हॉस्पिटल का शुभारंभ होगा
सुरजनपुर को सीएम राइज स्कूल, सड़कों सहित कई सौगात मिलेगी
सुरजनपुर गांव को आदर्श ग्राम पंचायत की भी कर सकते हैं घोषणा
CM डॉ मोहन यादव सहित कई नेता सभा को भी संबोधित करेंगे
BJP अध्यक्ष VD शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर कार्यक्रम रहेंगे मौजूद
55 जिलों में लागू होंगे रजिस्ट्री के नए नियम लागू
भोपालः राज्य सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों में रजिस्ट्री के नए नियम लागू करने जा रही….
संपदा-2 सॉफ्टवेयर और संपदा-2 विशेष मोबाइल एप को सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार को लांच करेंगे
इस सॉफ्टवेयर से प्रदेश में संपत्तिपंजीकरण की प्रक्रिया से पूरी तरह डिजिटल
संपत्ति की जीआईएस मैपिंग, बायोमैट्रिक पहचान और दस्तावेजों की फॉर्मेटिंग भी होगी खुद
अब दस्तावेजों के पंजीयन के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति की जरूरत नहीं
5 स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश
भोपालः प्रसव के दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत मामला
05 की सेवा समाप्त ,एक निलंबित, दो की वेतन वृद्धि रोकी, दो को चेतावनी नोटिस दिया गया..
बैरसिया के उप स्वास्थ्य केंद्र सोहाया का में 20 सितम्बर का मामला
डॉक्टरों ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
दिल्लीः कोलकाता कांड को लेकर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स का बड़ा ऐलान
आज डॉक्टर्स एसोसिएशन की देश भर में हंगर स्ट्राइक
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने किया देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा T-20 क्रिकेट मैच आज
दिल्लीः भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा T-20 क्रिकेट मैच आज
शाम 7 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
पहले T-20 में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था
इजरायल ने लेबनान में हमले किए तेज
नई दिल्लीः इजरायल ने लेबनान में हमले किए तेज
हिजबुल्लाह के अंडरग्राउंड कमांड सेंटरों पर किया हमला
इजराइल के 100 जेट विमानों ने मचाई तबाही
राडवान सेना, नत्जर, बदर और अजी युनिट्स पर हमला किया
लेबनान में हिजबुल्लाह के 50 आतंकी ढेर
IDF ने छह कमांडरों को मार गिराया
साउथ फ्रंट और राडवान फोर्स के 6 सीनियर कमांडर मारे
हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के उत्तराधिकारी सैफिद्दीन की मौत
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पुष्टि की
पिछले हफ्ते एयरस्ट्राइक में मारा गया
बीजापुर में नक्सलियों का 2 भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने का फरमान
बीजापुरः BJP सदस्यता अभियान को लेकर नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट
नक्सलियों के मद्देड एरिया कमेटी के सचिव बुच्छन्न ने जारी किया प्रेस नोट
भोपालपटनम के 2 भाजपा नेताओं को पार्टी छोड़ने का फरमान
मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा नेता पर संगठन को मजबूत करने का आरोप
मंडल अध्यक्ष यालम वेंकेटश्वर और युवा मोर्चा नेता बिलाल खान पर आरोप
नक्सल नेता ने दोनों BJP नेताओं को BJP छोड़ने की दी हिदायत
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm