प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी

  •  
  • Publish Date - August 19, 2022 / 08:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण।’’

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के अवसर पर मनाई जाती है।

भाषा ब्रजेन्द्र सुरभि

सुरभि