प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं
Modified Date: July 17, 2024 / 09:35 am IST
Published Date: July 17, 2024 9:35 am IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी। महाराष्ट्र में भगवान विट्ठल के उपासक खासतौर पर पूरे श्रद्धाभाव के साथ यह पर्व मनाते हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे और हमें खुशी एवं समृद्धि से भरे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे। यह अवसर हम सभी में भक्ति, विनम्रता और करुणा को भी प्रेरित करे। यह हमें परिश्रम के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति की सेवा करने के लिए भी प्रेरित करे।’

आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को आषाढ़ी एकादशी कहते हैं। यह भगवान विष्णु का शयन काल होता है। पुराणों के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में शयन करते हैं। इसलिए इसे हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन से चातुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं।

भाषा

ब्रजेन्द्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में