प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर दी बधाई
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के अवसर पर वन्यजीव प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार बाघ संरक्षण को मजबूत करने के लिए विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।
बाघ संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत के लोगों को इस बात पर गर्व है कि दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत बाघ हमारे यहां है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहने की सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम बाघ संरक्षण को मजबूत करने वाले विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं।’’
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी

Facebook


