प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में किया रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में किया रोड शो
साणंद, 28 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार दोपहर को अपने गृहराज्य गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित साणंद कस्बे में रोड शो किया।
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उन सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े नजर आए जहां से उनका काफिला गुजरा। लोगों के हाथों में तिरंगा था और कई लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर एटीएमपी (असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग) संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए साणंद में हैं।
सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, एटीएमपी सुविधा में एसएसडी सॉलिड स्टेट ड्राइव स्टोरेज डिवाइस के साथ-साथ रैम की तरह के डीआरएम और एनएएनडी उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी ने अपने साणंद संयंत्र के लिए 22,516 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश

Facebook


