PM Modi Hyderabad Speech: सोना खरीदने वालों को पीएम मोदी ने दी ये बड़ी सलाह, जानिए पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले

Ads

PM Modi Hyderabad Speech: सोना खरीदने वालों को पीएम मोदी ने दी ये बड़ी सलाह, जानिए पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 06:44 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 06:49 AM IST

PM Modi Hyderabad Speech/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की
  • कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स पर जोर देने की बात कही
  • मिडिल ईस्ट और यूक्रेन युद्ध से सप्लाई चेन और ईंधन कीमतों पर असर बताया

PM Modi Hyderabad Speech: हैदराबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए देश से एक अपील की है। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के असर को लेकर कहा कि देश से कोरोना के समय जो रूटीन अपनाया गया था, उसी पर जोर दिया जाए। इसके अलावा पीएम मोदी ने अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना ना खरीदने की अपील भी जनता से की है।

पीएम मोदी (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एक साल तक सोना न खरीदें। पीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था और अब फिर से उसी दिशा में सोचने की आवश्यकता है।

मिडिल ईस्ट की जंग का असर

पीएम (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि पिछले दो महीने से चल रही मिडिल ईस्ट जंग का असर दुनिया सहित भारत पर भी पड़ा है। पीएम मोदी ने कहा है कि दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल महंगे हो चुके हैं। ईंधन की बचत करना बेहद ही जरूरी है।

सप्लाई चेन संकट पर जताई चिंता

पीएम मोदी (PM Modi Hyderabad Speech) ने कहा कि दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने वैश्विक व्यापार और सप्लाई सिस्टम को प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार पिछले 5 से 6 वर्षों से इस तरह के संकटों से निपटने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने किसानों को राहत देने का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्टिलाइजर की एक बोरी करीब 3000 रुपए में बिक रही है, जबकि भारत सरकार वही बोरी किसानों को लगभग 300 रुपए में उपलब्ध करा रही है।

ये भी पढ़ें :

पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील क्यों की?

प्रधानमंत्री ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा पर दबाव को देखते हुए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की।

पीएम मोदी ने कोरोना काल की किन आदतों का जिक्र किया?

उन्होंने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की बात कही।

मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर क्या असर पड़ा है?

इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

किसानों को फर्टिलाइजर कितने में मिल रहा है?

पीएम मोदी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगी होने के बावजूद भारत में किसानों को फर्टिलाइजर करीब 300 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है।

सप्लाई चेन संकट के पीछे क्या कारण बताए गए?

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और मिडिल ईस्ट युद्ध को वैश्विक सप्लाई चेन संकट का प्रमुख कारण बताया।