PM Modi in Loksabha: महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते-करते पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव को किया याद, कहा-उनके परिवार वाले…

Ads

PM Modi in Loksabha: महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते-करते पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव को किया याद, कहा-उनके परिवार वाले...

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 04:01 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 04:01 PM IST

pm modi loksabha/ image source: IBC24 X HANDLE

PM Modi in Loksabha: नई दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री Narendra Modi का संबोधन शुरू हो चुका है, जहां उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर बोलते हुए इसे देश के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पल बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि आज देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का अवसर मिल रहा है और यह कदम भारत के लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

पीएम ने क्या कहा..?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर कहा, “मुलायम सिंह जी थे तब से एक विषय चला आ रहा है, उनके परिवार वाले भी वह विषय चला रहे हैं। आप देश की महिलाओं पर भरोसा करें, एक बार 33% बहनों को यहां आने दें, आकर उन्हें निर्णय करने दें कि किस वर्ग को देना है, किस वर्ग को नहीं, हम उनके सामर्थ्य पर आशंका क्यों जताते हैं? उन्हें आने तो दीजिए…”

लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन

संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘महिला आरक्षण विधेयक’ यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन देते हुए इसे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के लोकतंत्र के लिए बेहद खास है, क्योंकि अब देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलने जा रहा है। पीएम मोदी ने इसे देश की विकास यात्रा में एक बड़ा मोड़ बताते हुए कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस ऐतिहासिक फैसले का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम देश की दिशा और दशा दोनों को तय करेगा और भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि यह पहल 20-25 साल पहले ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब समय आ गया है कि देश एकजुट होकर इसे आगे बढ़ाए। उन्होंने सदन के सभी सांसदों से अपील की कि वे इस विधेयक को किसी पार्टी के नजरिए से नहीं, बल्कि देश और लोकतंत्र के हित में देखें। पीएम मोदी ने कहा कि यह बिल किसी एक दल के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है और इससे महिलाओं को सशक्त बनाकर भारत को नई दिशा देने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी दल मिलकर इस ऐतिहासिक पहल को सफल बनाएंगे और देश के लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया