PM मोदी अचानक पहुंचे नए संसद भवन, लिया निर्माण कार्य का जायजा, मजदूरों से भी की बातचीत

नए भवन के लिए भूनिर्माण समारोह अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया था और 10 दिसंबर 2020 को आधारशिला रखी गई थी।

PM मोदी अचानक पहुंचे नए संसद भवन, लिया निर्माण कार्य का जायजा, मजदूरों से भी की बातचीत

PM Modi in new parliament

Modified Date: March 30, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: March 30, 2023 10:02 pm IST

PM Modi in new parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को नए संसद भवन का औचक दौरा किया। बताया जा रहा है कि भारतीय संसद के इस नए भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक घंटे से भी अधिक का समय बिताया और इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

इंदौर हादसा : खोजबीन के दौरान फिर मिली एक महिला की लाश, मृतकों की संख्या हुई 14, रेस्क्यू अभियान जारी

सूत्रों के मुताबिक, अपने इस औचक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों ( लोक सभा और राज्य सभा ) में लगाई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। आपको बता दें कि, संसद की इस नई इमारत के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्य मे लगे श्रमिकों से भी बातचीत की।

सदन में Porn देखने वाले विधायक की अजीबोगरीब सफाई, BJP ने भी जारी किया नोटिस, माँगा जवाब

PM Modi in new parliament: आपको बता दें कि नए परिसर में लोकसभा कक्ष में 888 सीटें और राज्यसभा कक्ष में 384 सीटें हैं। वर्तमान संसद भवन के विपरीत, इसमें एक केंद्रीय हॉल नहीं है और लोकसभा कक्ष में ही संयुक्त सत्र के मामले में 1224 सदस्य होंगे, इमारत के बाकी हिस्सों में मंत्रियों और समिति के कमरों के साथ 4 मंजिलें हैं। नए भवन के लिए भूनिर्माण समारोह अक्टूबर 2020 में आयोजित किया गया था और 10 दिसंबर 2020 को आधारशिला रखी गई थी।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown