Swarved Mahamandir: वाराणसी को PM मोदी की बड़ी सौगात, दुनिया के सबसे बड़े नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का किया उद्घाटन

Swarved Mahamandir in Umrah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन कर दिया है।

Swarved Mahamandir: वाराणसी को PM मोदी की बड़ी सौगात, दुनिया के सबसे बड़े नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का किया उद्घाटन

Swarved Mahamandir in Umrah

Modified Date: December 18, 2023 / 12:10 pm IST
Published Date: December 18, 2023 12:10 pm IST

Swarved Mahamandir in Umrah: वाराणसी। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मंदिर की भव्‍यता देखते ही बनती है। इसमें एक साथ 20 हजार लोग योगाभ्‍यास कर सकते हैं।

Read more: schools-colleges closed: भारी बारिश का कहर जारी, सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा, प्रशासन ने जारी किया आदेश… 

बता दें कि सबसे पहले पीएम मोदी ने काशी में स्वर्वेद महामंदिर का लोकार्पण किया। इस मंदिर में किसी देवी-देवता की प्रतिमा नहीं है। मंदिर में पूजा की जगह ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए योग साधना की जाएगी। गुरु परंपरा को समर्पित इस महामंदिर को योग साधकों की साधना के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 35 करोड़ की लागत आई है। मंदिर आज से आम साधकों व श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा।

Read more: CM Vishnu Deo Sai on paddy purchase: दिल्ली से लौटे सीएम विष्णु देव साय, धान खरीद को लेकर दिया बड़ा बयान… 

Swarved Mahamandir in Umrah: उद्घाटन के बाद, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस केंद्र का दौरा किया। यहां 20,000 से अधिक लोग एक साथ बैठकर ध्यान कर सकते हैं। सात मंजिला इस भव्य महामंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के छंद उकेरे गए हैं। स्वर्वेद महामंदिर प्राचीन दर्शन, आध्यात्मिकता और आधुनिक वास्तुकला का एक मिलाजुला रूप है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में