PM Modi Instagram Followers: 10 करोड़ फॉलोअर के साथ पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता, दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के ये नेता, जानिए राहुल गांधी के कितने फॉलोअर

Ads

PM Modi Instagram Followers: 10 करोड़ फॉलोअर के साथ पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता, दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के ये नेता, जानिए राहुल गांधी के कितने फॉलोअर

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 09:14 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 09:27 AM IST

PM Modi Instagram Followers: 10 करोड़ फॉलोअर के साथ पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता, दूसरे नंबर पर हैं भाजपा के ये नेता / Image: IBc24 Customized

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता
  • 2014 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी पहली तस्वीर
  • पीएम मोदी के फॉलोअर्स अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से दोगुनी से भी ज्यादा

नयी दिल्ली:  PM Modi Instagram Followers प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर 10 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले नेता बन गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है। वैश्विक नेताओं में मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर अब सबसे अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया मंच पर उनके फॉलोअर की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर से दोगुनी से भी अधिक है।

पीएम मोदी के 10 करोड़ फॉलोअर

PM Modi Instagram Followers अधिकारियों ने बताया कि अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर की कुल संख्या भी मोदी के फॉलोअर की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ट्रंप के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 1.5 करोड़ फॉलोअर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के 1.44 करोड़ फॉलोअर हैं। इसके बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का स्थान आता है जिनके 1.16 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फॉलोअर हैं।

राहुल गांधी तीसरे नंबर पर

अधिकारियों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है। भारत में भी फॉलोअर की संख्या के मामले में अंतर काफी बड़ा है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके लगभग 1.61 करोड़ फॉलोअर हैं, उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 1.26 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फोटो कब डाली थी?

प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर 2014 में म्यांमार में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी पहली फोटो पोस्ट की थी।

अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीएम मोदी की क्या स्थिति है?

एक्स (X - पूर्व में ट्विटर) पर भी पीएम मोदी के 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सक्रिय राजनेताओं में शीर्ष पर हैं।

क्या कोई खिलाड़ी या सेलिब्रिटी उनसे आगे है?

राजनेताओं में वे नंबर 1 हैं, लेकिन अगर सभी श्रेणियों की बात करें तो विराट कोहली (27 करोड़+) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (60 करोड़+) जैसे खिलाड़ी उनसे काफी आगे हैं।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट की विशेषता क्या है?

उनका अकाउंट व्यक्तिगत उपलब्धियों, कूटनीतिक यात्राओं और भारत की सांस्कृतिक विरासत की तस्वीरों का एक अनूठा मिश्रण पेश करता है, जो युवाओं को बहुत आकर्षित करता है।

क्या यह आंकड़े बदल सकते हैं?

जी हाँ, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या हर पल बदलती रहती है, लेकिन 10 करोड़ का माइलस्टोन हासिल करना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।