PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय इजरायल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, एक बयान ने मचाई सनसनी

Ads

PM Modi Israel Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंच चुके हैं।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 06:20 PM IST

PM Modi Israel Visit/Image Credit: PM Modi X Handle

PM Modi Israel Visit: नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंच चुके हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के एक अहम ट्रेड और डिफेंस पार्टनर इजरायल के साथ रणनीतिक (PM Modi Israel Visit) रिश्तों को और अधिक मजबूती देना है।

मिडिल ईस्ट में छिड़ सकता है संघर्ष

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम मोदी ऐसे समय में इजरायल के दौरे पर गए हैं, जब वेस्ट बैंक में इजरायल की गतिविधियों की इस्लामिक देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं और मिडिल-ईस्ट में तनाव कायम है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। अगर ऐसा होता है तो मिडिल ईस्ट में एक बड़ा संघर्ष छिड़ सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी के इजरायल दौरे की दुनिया के मीडिया में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर इस्लामिक देशों की मीडिया में काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। (PM Modi Israel Visit) पड़ोसी देश पाकिस्तान का मीडिया तो पीएम मोदी के इजरायली दौरे को अपने लिए खतरे की घंटी बता रहा है।

मोदी के इजरायल दौरे से घबराया पाकिस्तान

PM Modi Israel Visit:  पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ने अपनी वेबसाइट पर एक आर्टिकल में लिखा, भारत और इजरायल के बीच पूर्ण कूटनीतिक संबंध साल 1992 में बने थे। हालांकि 2014 में मोदी के सत्ता संभालने के बाद इस रिश्ते में और गर्मजोशी आई है। मोदी ने 2017 में प्रधानमंत्री के तौर पर इजरायल का पहला दौरा किया था जिसके अगले साल नेतन्याहू ने भी भारत का दौरा किया। (PM Modi Israel Visit) दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दोस्त कहा था।

पाकिस्तानी वेबसाइट में लिखी गई ये बात

वेबसाइट में आगे लिखा गया है कि, ‘मई 2025 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी तो इजरायल की मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ डिफेंस स्ट्रैटजी के रूप में किया गया था। पाकिस्तानी वेबसाइट ने लिखा, यह व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में भारत-इजरायल की साझेदारी को दर्शाता है। लेकिन इजरायल के (PM Modi Israel Visit) साथ ही भारत खाड़ी देशों और ईरान के साथ भी मजबूत रिश्ते बनाए हुए है। उदाहरण के लिए भारत ने ईरान का चाबहार पोर्ट डेवलप किया है जो अफगानिस्तान के लिए एक ट्रेड गेटवे है। अफगानिस्तान के तालिबानी अधिकारियों के साथ भी भारत ने रिश्ते कायम किए हैं।’

इन्हे भी पढ़ें:-