PM Modi Record 8931 Days : सीएम से पीएम तक का ऐतिहासिक सफर.. प्रधानमंत्री मोदी के नाम हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, MP-CG के मुख्यमंत्रियों सहित इन नेताओं ने दी बधाई

Narendra Modi ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर भारत में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस उपलब्धि पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

PM Modi Record 8931 Days : सीएम से पीएम तक का ऐतिहासिक सफर.. प्रधानमंत्री मोदी के नाम हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, MP-CG के मुख्यमंत्रियों सहित इन नेताओं ने दी बधाई

PM Modi Record 8931 Days / Image Source : X

Modified Date: March 22, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: March 22, 2026 6:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने Pawan Kumar Chamling का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
  • कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने बधाई दी।

नई दिल्ली : PM Modi Record 8931 Days प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे अधिक समय तक शासन प्रमुख  के रूप में सेवा देने वाले राजनेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता के शीर्ष पद पर रहने वाले नेता थे।

योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , नितिन नबीन ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(  Longest Serving Head of Government India )के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान पर दिग्गज नेताओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसेवा को पीएम मोदी की असली पहचान बताया है। वहीं, नितिन नबीन ने उनके हर निर्णय में राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल देश के भीतर विकास और सुशासन मजबूती से स्थापित हुआ है, बल्कि आज वैश्विक मंच पर भी भारत एक अत्यंत प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है।

 सीएम डॉ. मोहन यादव की बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री के प्रति अपना अभिनंदन व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि (PM MODI NEWS) ने भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का एक महान कीर्तिमान स्थापित किया है। सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि ‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच तक देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है और पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व ने सुशासन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सीएम विष्णु देव साय का संदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने अपनी ‘X’ पोस्ट में लिखा कि ये तप, त्याग और राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन हैं। सीएम साय के अनुसार, यह भारत के प्रति अखंड समर्पण की एक प्रेरणादायी यात्रा है, जिसमें प्रधानमंत्री का हर क्षण ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा का एक ऐसा नया अध्याय लिखा है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..