Moradabad Couple Suicide Case: मौत से पहले घर पर मैसेज, “सुसाइड कर रहा हूँ ताऊ, बाइक खड़ी है, दूसरी चाबी लेते आना”.. प्रेमी जोड़े ने इस तरह उठाया खौफनाक कदम..

Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River: मुरादाबाद में युवक-युवती के रामगंगा नदी में कूदने की आशंका, पुलिस और गोताखोरों का सर्च अभियान जारी है।

Moradabad Couple Suicide Case: मौत से पहले घर पर मैसेज, “सुसाइड कर रहा हूँ ताऊ, बाइक खड़ी है, दूसरी चाबी लेते आना”.. प्रेमी जोड़े ने इस तरह उठाया खौफनाक कदम..

Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River || Image- Rajesh Sahu File

Modified Date: July 11, 2026 / 11:13 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • युवक ने कूदने से पहले परिजन को भेजा अंतिम संदेश।
  • रामगंगा नदी में दोनों की तलाश में सर्च अभियान जारी।
  • रिश्ते को लेकर कारणों की चर्चा, पुलिस ने पुष्टि नहीं की।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार दोपहर एक युवक और युवती के रामगंगा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हाथ पकड़कर पुल से नदी में कूद गए। (Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River) घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। फ़िलहाल अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कूदने से पहले चाचा को भेजा आखिरी संदेश

जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर करीब 2:30 बजे बुलेट बाइक से रामगंगा पुल पहुंचा था। उसके साथ एक युवती भी थी। दोनों ने कुछ देर बातचीत की और फिर एक साथ नदी में छलांग लगा दी। कूदने से पहले युवक ने अपने चाचा को मोबाइल पर संदेश भेजा, जिसमें लिखा था, “चाचा, मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक रामगंगा पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना।” परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों नदी में कूद चुके थे। पुल पर युवक की बुलेट बाइक खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

घर से जरूरी काम बताकर निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक, युवक ने सुबह घर से 100 रुपये लिए थे। इसके बाद दोपहर में उसने आत्महत्या की बात लिखकर संदेश भेजा। वहीं, जिस कपड़े की दुकान पर वह काम करता था, वहां से भी उसने दोपहर 12 बजे यह कहकर छुट्टी ली थी कि घर में जरूरी काम है, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक का अपने पड़ोस की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की भी अपने घर से लापता बताई जा रही है। आशंका है कि दोनों ने परिवार के विरोध से परेशान होकर यह कदम उठाया। (Moradabad Love Couple Suicide in Ramganga River) हालांकि, पुलिस और दोनों परिवारों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गोताखोर मोहम्मद वसीम ने बताया कि नदी में पानी का स्तर काफी ज्यादा है और तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल आ रही है। पुलिस, पीआरवी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown