पलक्कड़ (केरल), 29 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोट्टामैदानम में भाजपा की चुनावी रैली में पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘चेंडा’ बजाया।
केरल में नौ अप्रैल को चुनाव होगा।
अपराह्न लगभग 2.15 बजे जब उनका हेलीकॉप्टर मर्सी कॉलेज के मैदान में उतरा, तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।
सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे और प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं ने पारंपरिक कलाकृतियों से उनका स्वागत किया।
जब उनके सामने एक चेंडा और छड़ियां लाई गईं तो भीड़ खुशी से झूम उठी।
मोदी ने लगभग आधे मिनट तक कुछ धुनें बजाईं, जिस पर जोरदार तालियां बजीं।
अपने लगभग एक घंटे के भाषण के दौरान, उन्होंने दो बार भीड़ में दो बच्चों को चित्रकारी करते हुए देखकर विराम लिया। मोदी ने बच्चों को संबोधित किया और उनसे कलाकृति पर अपने नाम और पते लिखने को कहा, साथ ही यह भी कहा कि वह उन्हें पत्र लिखेंगे।
उन्होंने एसपीजी कर्मियों को चित्रों को इकट्ठा करने का भी निर्देश दिया।
अपना भाषण समाप्त करने से पहले, उन्होंने भाजपा-राजग उम्मीदवारों को मंच पर आने के लिए कहा और उनका अभिवादन किया।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप