PM Modi Live on Middle East Tensions/ image source: ANI X HANDLE
PM Modi Speech in Lok Sabha: नई दिल्ली: ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच आज पीएम मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग उभरे संकट पर बात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। 3 हफ्ते से ज्यादा समय से यह संकट को हो गया है। लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है।
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि भारत पर इसका असर कम करने के लिए सरकार रणनीतिक रूप से काम कर रही है और सभी सेक्टर्स के स्टेकहोल्डर्स के साथ तालमेल बनाकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि अंतर-मंत्रालयी समूह बनाया गया है, जो आयात-निर्यात और अन्य आर्थिक दिक्कतों पर लगातार काम कर रहा है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पर्यावरण और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए देश में 15 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना भी है, जिससे आने वाले समय में ऊर्जा और परिवहन सेक्टर में सुधार होगा।
प्रधानमंत्री ने आर्थिक और रणनीतिक तैयारियों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित हो रही है, लेकिन भारत पर असर कम हो इसके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। (PM Modi Live on Middle East Tensions) विभिन्न सेक्टरों के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप ने आयात-निर्यात और आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को हल करने की जिम्मेदारी संभाली है।
कृषि और ऊर्जा सुरक्षा पर भी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि खाद्य और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोविड के समय ग्लोबल सप्लाई चेन डिस्टर्बेंस के बावजूद यूरिया की कीमत भारत में 300 रुपए से कम रखी गई। पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित किए गए हैं, डीएपी और NPK का उत्पादन बढ़ाया गया है, और किसानों को मेड इन इंडिया नैनो यूरिया का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर पावर प्लांट्स में कोयले के पर्याप्त स्टॉक्स भी रखे गए हैं।
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की