प्रधानमंत्री मोदी 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली में राजग की रैली को संबोधित करेंगे: भाजपा

Ads

प्रधानमंत्री मोदी 11 मार्च को तिरुचिरापल्ली में राजग की रैली को संबोधित करेंगे: भाजपा

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 10:04 PM IST

चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बयान में कहा गया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरुगन के अलावा, राज्य के संयुक्त सचिव एम शिवसुब्रमण्यम, राज्य सचिव आर नंदकुमार, राज्य के महासचिव एम मुरुगनंदम और रामा श्रीनिवासन भी समिति में शामिल होंगे।

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश