प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को केरल की यात्रा पर आएंगे

प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को केरल की यात्रा पर आएंगे

प्रधानमंत्री मोदी 27 फरवरी को केरल की यात्रा पर आएंगे
Modified Date: February 24, 2024 / 01:18 pm IST
Published Date: February 24, 2024 1:18 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 24 फरवरी (भाषा) लोकसभा चुनाव से पहले केरल में राजनीतिक पैठ मजबूत करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं। यह इस साल राज्य की उनकी तीसरी यात्रा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मंगलवार को केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे, वह भाजपा की राज्य इकाई द्वारा आयोजित ‘पदयात्रा’ के समापन समारोह में भाग लेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि राज्यव्यापी पदयात्रा का समापन समारोह यहां सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के नेतृत्व में ‘पदयात्रा’ 27 जनवरी को उत्तरी केरल जिले के कासरगोड से शुरू हुई थी।

इससे पहले, मोदी 16-17 जनवरी को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में