सुभाष चंद्र बोस जयंती पर PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, विक्टोरिया मेमोरियल में होगा कार्यक्रम
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा, विक्टोरिया मेमोरियल में होगा कार्यक्रम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। बीजेपी देश में नेताजी की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी। बता दें कि पीएम मोदी कोलकाता जाने से पहले असम जाएंगे। असम में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी देर रात असम पहुंचे हैं।
Read More News: साध्वी का शराब सत्याग्रह! क्या इस मुद्दे को उछाल कर लोगों के मन की बात जानने की कोशिश की जा रही है?
नेताजी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल परिसर में आयोजित होने वाले पराक्रम दिवस के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यहां नेताजी पर केंद्रित आमरा नूतन यौवनेरी दूत नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
Read More News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 06 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। पीएम नेशनल लाइब्रेरी मैदान में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल के दो सौल पटुआ कलाकार चार सौल मीटर लंबे कैनवास पर चित्रकारी करेंगे। इसमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन को दर्शाया जाएगा।
Read More News: गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज रीवा में फहराएंगे ’तिरंगा’, नरोत्तम मिश्रा दतिया तो तुलसीराम सिलावट इंदौर में करेंगे झंडावंदन

Facebook


