ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ईरान युद्ध से पहले इजराइल गए: राहुल

Ads

ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ईरान युद्ध से पहले इजराइल गए: राहुल

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 06:02 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 06:02 PM IST

तूतुकुडी (तमिलनाडु), 20 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए ईरान युद्ध शुरू होने से पहले इजराइल का दौरा किया था।

राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर अपने इस आरोप को दोहराया कि ‘‘यदि ट्रंप उनसे कूदने के लिए कहेंगे तो पीएम मोदी ऐसा करेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध से पहले, अचानक मोदी को इजराइल जाने के लिए कहा गया और वह विमान में सवार हुए, वहां गए और फिर वापस आ गए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि ऐसा करने का कारण सीधा था, ‘‘एप्स्टीन फाइल और अदाणी।’’

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश