Women's Reservation Bill/Image Credit: IBC24.in
Women’s Reservation Bill: रायपुर: राजधानी रायपुर में सत्तासीन BJP ने, सुभाष स्टे़डियम से आक्रोश रैली निकाली। रैली में प्रदेश के मुखिया CM विष्णु देव साय, बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव, डिप्टी CM अरुण साव, महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत कई मंत्री, विधायक-सांसद मौजूद रहे। बीजेपी ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोलते हुए, कांग्रेस को महिला आरक्षण विरोधी और धोखेबाज पार्टी बताते हुए चेताया कि देशभर में महिलाएं कांग्रेस को अच्छे से पहचान गई हैं।
दूसरी तरफ, विपक्ष के महिला विंग ने इसे बीजेपी का झूठ करार दिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस ने PC कर बीजेपी पर आरोप लगाया (Women’s Reservation Bill) कि पहले तो बीजेपी ने महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण पर बिल है कहकर झूठ बोला और अब भीषण गर्मी में सियासी मक्सद से रैली निकालकर महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
कुल मिलाकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों की प्रदेश इकाई आमजनता के बीच अपनी-अपनी बात पहुंचाने के लिए उतर चुके हैं। (Women’s Reservation Bill) क्योंकि पिछले चुनाव-दर-चुनाव महिलाएं और उनसे जुड़े मुद्दे गेम-चेंजर साबित हुए हैं। सवाल है सदन में महिला आरक्षण लागू करने से चूकने के बाद, सड़क तक पहुंची इस लड़ाई में किसे सियासी नफा है और किसे नुकसान?
इन्हे भी पढ़ें-