Sagar Animal Cruelty Case :कैमरे ने खोली दरिंदगी की पोल! फीमेल डॉग के साथ किया घिनौना काम, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

Ads

Sagar में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का अमानवीय कृत्य CCTV में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

  • Reported By: Nafees Khan

    ,
  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 11:36 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 11:36 PM IST

Sagar Animal Cruelty Case / file

HIGHLIGHTS
  • सागर में पशु क्रूरता का सनसनीखेज मामला
  • CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी
  • वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश

सागर: Sagar Animal Cruelty Case मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री वार्ड में पशु क्रूरता का एक बेहद गंभीर और अमानवीय मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति पर एक फीमेल डॉग के साथ घिनौना और अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है, जिसके सार्वजनिक होने के बाद से ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

CCTV फुटेज हुआ वायरल

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यारा फाउंडेशन और एनिमल लवर्स सागर के सदस्य मोतीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। Dog Cruelty News शिकायत में बताया गया है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति स्पष्ट रूप से इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। संस्था के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो के आधार पर आरोपी की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार, पुलिस को वीडियो फुटेज मिल चुका है और उसके आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। पहचान होते ही आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

पहले भी सामने आ चुके है ऐसे मामले

आपकों बता दें की सागर शहर में पशुओं के साथ क्रूरता की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गाय के साथ भी इसी तरह का अमानवीय व्यवहार सामने आ चुका है। फिलहाल, मोतीनगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

. घटना कहाँ की है?

यह मामला Sagar के मोतीनगर थाना क्षेत्र का है।

क्या हुआ था?

एक व्यक्ति पर फीमेल डॉग के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप है, जो CCTV में कैद हुआ।

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।