Home » Chhattisgarh » Raipur Currency Tower Lift Scare: IAS Officer Trapped, Major Safety Lapses Exposed
Raipur Currency Tower News : सावधान! रायपुर के इस नामी कॉम्प्लेक्स में जा सकती है आपकी जान, महिला IAS अधिकारी के फंसने से मचा हड़कंप
Ads
Raipur के करेंसी टॉवर में लिफ्ट में फंसी महिला IAS अधिकारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉम्प्लेक्स में CCTV, इमरजेंसी कॉल और नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव सामने आया है।
रायपुर : Raipur Currency Tower News राजधानी रायपुर के करेंसी टॉवर में लोगों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में सुरक्षा और सुविधाओं के अभाव ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। हाल ही में जिम करने पहुँची एक महिला आईएएस (IAS) अधिकारी लिफ्ट में फंस गईं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और ज्यादातर लोग अब लिफ्ट की जगह डर के कारण सीढ़ियों का उपयोग करने को मजबूर हैं।
IAS Officer Stuck in Lift Raipur कई कमियां हुई उजागर
करेंसी टॉवर की लिफ्ट और सुरक्षा प्रबंधन में कई बड़ी कमियां उजागर हुई हैं। पूरे कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में न तो सुरक्षा के लिए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगे हैं और न ही आपात स्थिति में मदद के लिए कॉल करने की कोई सुविधा दी गई है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि लिफ्ट के अंदर जाते ही मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है, जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर संपर्क नहीं कर पाता। इसके अलावा, कॉम्प्लेक्स में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का कोई तरीका मालूम नहीं है और लिफ्ट के सुचारू संचालन के लिए किसी भी ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की गई है।
हिलाओं के साथ छेड़छाड़ होनी की संभावना
इस बदइंतजामी ने यहाँ आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। लिफ्ट के अंदर कैमरा न होने के कारण महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदातों की आशंका प्रबल बनी हुई है। Currency Tower Security Issues एक जिम्मेदार महिला प्रशासनिक अधिकारी के लिफ्ट में फंसने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि यहाँ बुनियादी सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। यदि लिफ्ट में कैमरा, नेटवर्क और कॉल की सुविधा तुरंत शुरू नहीं की गई, तो यहाँ किसी भी समय बड़ी अनहोनी हो सकती है।