पीएम मोदी आज करेंगे देशवासियों से ‘मन की बात’, अनलॉक-1 पर दे सकते हैं सुझाव

Ads

पीएम मोदी आज करेंगे देशवासियों से 'मन की बात', अनलॉक-1 पर दे सकते हैं सुझाव

  •  
  • Publish Date - May 31, 2020 / 03:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज (रविवार) 31 मई को आकाशवाणी पर मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। देश में लागू लॉकडाउन के दौरान वह तीसरी बार मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते सोमवार को इस कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव भी मांगे थे।

ये भी पढ़ें- CM केजरीवाल ने बताई ये दो चिंता, कहा- ऐसा नहीं होगा.. लॉकडाउन कर लो…

पीएम ने कहा था- आपके सुझावों का इंतजार करूंगा, प्रधानमंत्री मोदी ने बीते सोमवार को मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगने के लिए ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि ’31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतजार करूंगा। इसके लिए आप 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। साथ ही नमो एप या माईगॉव पर भी लिखकर भेज सकते हैं।’

ये भी पढ़ें- अनलॉक-1 की घोषणा: शर्तों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल-होटल-रेस्त्रां…

इससे पहले शनिवार को देश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए मोदी सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन 5.0 30 जून तक लागू रहेगा। इसे लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। जिसके तहत रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

Read More News: RBI ने इन दो बैंकों पर लगाया 6.2 करोड़ रुपए का जुर्माना, इन नियमों …

बता दें कि लॉकडाउन 4.0 की अवधी 31 मई तक है। वहीं अवधी की समाप्ती से एक दिन पहले सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Read More News:  1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी ये 200 ट्रेनें, सफर से पहले जान लें कहां-…

देश में 24 घंटे में 11,264 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट 4.51 फीसदी बढ़कर 47.40 फीसदी हो गया है।

मध्यप्रदेश में 15 जून तक लॉकडाउन
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिवराज सरकार ने लॉकडाउन की अवधी को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में 15 जून तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Read More News:  भारतीय रेलवे ने 1 जून से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए निर्देशों मे..