IPS Jagmohan Meena Resigns: इस तेजतर्रार युवा IPS ने दिया नौकरी से इस्तीफा.. दे चुके हैं कई एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम.. खुद ही बताई त्यागपत्र देने की वजह

Ads

IPS Officer Jagmohan Meena Resigns: भुवनेश्वर डीसीपी आईपीएस जगमोहन मीणा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया, अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार से मिलनी बाकी।

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 02:02 PM IST

IPS Officer Jagmohan Meena Resigns || Image- AI generated File

HIGHLIGHTS
  • डीसीपी जगमोहन मीणा ने दिया इस्तीफा।
  • निजी कारणों को बताया फैसले की वजह।
  • मंजूरी के बाद निजी क्षेत्र में जा सकते हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त और वर्ष 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। (IPS Officer Jagmohan Meena Resigns) हालांकि सरकार ने उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन इलाकों में रहें पदस्थ

मीडिया से बातचीत में जगमोहन मीणा ने कहा कि यह फैसला उन्होंने परिवार और करीबी लोगों से चर्चा के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि 13 सालो की सेवा के बाद यह पूरी तरह से निजी कारणों से लिया गया फैसला है। उन्होंने इस मामले में अपनी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी दबाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है, तो उन्होंने साफ कहा कि उनके निर्णय पर किसी तरह का बाहरी दबाव या प्रभाव नहीं है।

कौन है आईपीएस जगमोहन मीणा?

राजस्थान के रहने वाले जगमोहन मीणा के बारे में बताया जा रहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर होने के बाद वे निजी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बात करें उनके करियर की तो प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने कालाहांडी में एसडीपीओ के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। (IPS Officer Jagmohan Meena Resigns) इसके बाद वे मलकानगिरी, अंगुल और गंजाम जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे। बाद में उन्होंने कटक के डीसीपी के रूप में भी सेवाएं दीं और फ़िलहाल में भुवनेश्वर के डीसीपी पद पर कार्यरत थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अपने 13 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों, कई चर्चित मामलों की जांच और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता और राज्य सरकार का विश्वास उनके लिए गर्व की बात रही है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भुवनेश्वर पुलिस कमिश्नरेट को बालीअंता क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल की भीड़ द्वारा हत्या के मामले की जांच को लेकर भी निशाने पर रहें।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी

 

आईपीएस जगमोहन मीणा ने इस्तीफा क्यों दिया?

उत्तर: उन्होंने पारिवारिक और निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

क्या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है?

उत्तर: नहीं, उनका इस्तीफा अभी प्रक्रिया में है और अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

इस्तीफे के बाद जगमोहन मीणा क्या कर सकते हैं?

उत्तर: स्वीकृति मिलने के बाद उनके निजी क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना बताई जा रही है।