प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री प्रचंड को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री प्रचंड को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री प्रचंड को दी बधाई
Modified Date: December 25, 2022 / 09:56 pm IST
Published Date: December 25, 2022 9:56 pm IST

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को रविवार को बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए प्रचंड के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

पूर्व गुरिल्ला नेता ने नाटकीय रूप से पांच दलों के सत्ताधारी गठबंधन से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद सीपीएन-माओवादी सेंटर के प्रमुख प्रचंड को नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इसी के साथ नेपाल में जारी राजनीतिक अनिश्चितता का अंत हो गया है।

पिछले महीने हुए आप चुनाव में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रचंड के नेपाल का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई। भारत और नेपाल के अद्वितीय संबंध गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और जनता से जनता के बीच गर्मजोशी भरे संबंधों पर आधारित हैं। मैं इस दोस्ती को और आगे बढ़ाने के लिए आप के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’’

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में