प्रधानमंत्री ने के कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने के कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने के कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 15, 2021 7:27 am IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने राष्ट्र के विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

तत्कालीन मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के पूर्व मुख्यमंत्री कामराज कांग्रेस के कद्दावर नेता थे जिन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में गांधी से मतभेदों के चलते कांग्रेस का विभाजन भी हो गया था।

कामराज का जन्म 1903 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 1975 में हुई।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान के. कामराज को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण को लेकर उनके प्रयास भारत के लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में