प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी बजरे पर फंसे लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 19, 2021 10:59 am IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘‘ताउते’’ के चलते तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के एक बजरे पर फंसे कर्मियों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नौसेना अधिकारियों के अनुसार बजरे पी305 पर मौजूद लोगों में से कम से कम 22 की मौत हो चुकी है जबकि 65 लोग अब भी लापता हैं।

उल्लेखनीय है कि यह बजरा चक्रवात ताउते के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर डूब गया था। नौसेना के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरे पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है, दो लोगों को ‘टगबोट’ वरप्रदा से बचाया गया है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र माधव

माधव


लेखक के बारे में