गंगटोक, 27 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम पहुंचेंगे और एक रोड शो करेंगे तथा राज्य की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मोदी यहां करीब 4,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत भी करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न करीब तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे और लिबिंग हेलीपैड पर उतरने के तुरंत बाद यहां लोक भवन तक ‘रोड शो’ करेंगे।
प्रधानमंत्री अगले दिन गंगटोक स्थित ‘ऑर्किडेरियम’ का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि आदि से जुड़ी हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
भाषा यासिर अविनाश
अविनाश
अविनाश