शरद पवार को तमाचा जड़ने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने बताया- आदी है थप्पड़ मारने का, दर्ज है आधा दर्जन मामला

शरद पवार को तमाचा जड़ने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने बताया- आदी है थप्पड़ मारने का, दर्ज है आधा दर्जन मामला

शरद पवार को तमाचा जड़ने वाला शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने बताया- आदी है थप्पड़ मारने का, दर्ज है आधा दर्जन मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: November 14, 2019 7:29 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार से मारपीट करने वोल शख्स को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसके बाद उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से भी मारपीट के मामले में भी भगोड़ा घोषित था।

Read More: मिशन चंद्रयान-3 के लिए इसरो ने कसी कमर, अगले साल हो सकता है लॉन्च

दरअसल मामला साल 2014 का है जब शरद पवार कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। इस दौरान 24 नवंबर 2011 को एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्य​क्रम के दौरान अरविंदर सिंह नाम के शख्स ने कृषि मंत्री शरद पवार को तामाचा जड़ दिया था। मामले की कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गया था, लेकिन सुनवाई के दौरान एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके बाद कोर्ट ने 29 मार्च 2014 को अरविंदर को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

Read More: राहुल गांधी को फटकार, ‘चौकीदार चोर’ वाले बयान पर माफी मंजूर

थप्पड़ जड़ने का आदी है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरविंदर सिंह थप्पड़ जड़ने आ आदी है। अरोपी के पर एक दो नहीें बल्कि आधा दर्जन थप्पड़ मारने का अपराध दर्ज है।​ फिलहाल आरोपी को स्वरूप नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

Read More: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद, भाजपा और RSS पर लगाए गंभीर आरोप

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Cdu0mvvdqc4″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"