Rajasthan Paper Leak Case Big Update: पत्नी की डिमांड के लिए कांस्टेबल ने बेची वर्दी की ईमानदारी, अब नौकरी पर आई बात, हैरान कर देगी वजह
Rajasthan Paper Leak Case Big Update: पत्नी की डिमांड के लिए कांस्टेबल ने बेची वर्दी की ईमानदारी, अब नौकरी पर आई बात, हैरान कर देगी वजह

Rajasthan Paper Leak Case Big Update | Image Source | IBC24 File
- वनरक्षक भर्ती पेपर लीक में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार हुए।
- पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे।
- मामले में पूर्व पार्षद नरेश देव की संदिग्ध भूमिका का पता चला।
जयपुर। Rajasthan Paper Leak Case Big Update: राजस्थान पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल और एक रेलवे स्टेशन मास्टर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का खुलासा होते ही कांस्टेबल की नौकरी पर खतरा आ गया, बल्कि अब वह कानूनी शिकंजे में भी फंस चुका है। वहीं पूछताछ में जो खुलासे हुए उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जिसे लेकर एसओजी इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बता दें कि, गिरफ्तार किए गए पुलिस कांस्टेबल का नाम लिखमाराम है, जो बालोतरा के चौहटन में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रूप में तैनात था। वहीं, दूसरे आरोपी कंवराराम चौधरी गुजरात के पालनपुर में रेलवे स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कांस्टेबल ने बताया कि, उसने अपनी पत्नी टिमो चौधरी के लिए वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाया था और इस पेपर को हल करने के लिए स्टेशन मास्टर कंवराराम को दिया था।
वर्दी पर मंडराया खतरा
Rajasthan Paper Leak Case Big Update : वहीं मामले की जब जांच की गई तो इसमें एसओजी को कांग्रेस के पूर्व पार्षद नरेश देव की संदिग्ध भूमिका का पता चला। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें उसने 7 लोगों से 6-6 लाख रुपये लेकर सॉल्वड पेपर पढ़ाने की बात कबूल की और इस आधार पर कांस्टेबल लिखमाराम की पत्नी टिमो और वनरक्षक सीमा को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया लिया गया। वहीं पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए कांस्टेबल लिखमाराम ने अपने पद और कर्तव्य के साथ विश्वासघात किया। जिसे लेकर अब उसकी नौकरी पर खतरा आ गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पुलिस कांस्टेबल लिखमाराम ने अपनी पत्नी टिमो चौधरी के लिए वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाया था। जिसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Web Title: Police constable leaked the recruitment exam paper for his wife

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am