तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आवास पर बम की अफवाह को लेकर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया

Ads

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आवास पर बम की अफवाह को लेकर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कोयंबटूर, 10 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के सलेम जिले में स्थित आवास पर बुधवार को बम होने की अफवाह के मामले में नजदीकी तिरुपुर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आज तड़के मुख्यमंत्री आवास पर एक फोन आया जिसमें वहां बम होने का दावा किया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों ने दो घंटे तक तलाशी ली, लेकिन जानकारी झूठी साबित हुई।

उन्होंने कहा कि जांच में फोन तिरुपुर से किए जाने का खुलासा हुआ। फोन नंबर एक युवक का है, जिसकी पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश