पुलिस ने कोलकाता के बाघा जतिन से महिला का शव बरामद किया
पुलिस ने कोलकाता के बाघा जतिन से महिला का शव बरामद किया
कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में रविवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत उसके घर में हुई थी।
अधिकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान 52 वर्षीय नमिता पाल के रूप में हुई है, जो कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड 102 स्थित चित्तरंजन कॉलोनी की निवासी थीं।
उन्होंने बताया, ‘‘महिला घर के भूतल पर अकेली रहती थी। ऐसा प्रतीत होता है कि फ्रिज के पीछे गीले कपड़े से फर्श साफ करते समय उनकी मौत हो गई।’’
अधिकारी के अनुसार, महिला की चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और उन्हें फर्श पर गिरा पाया। कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के हाथ पर एक काला निशान मिला है, जो संभवतः करंट लगने से हुआ होगा।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला की मौत आकस्मिक रूप से करंट लगने से हुई या फिर किसी चिकित्सीय समस्या से।’’
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
भाषा राखी नरेश
नरेश

Facebook


