नीट प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया: मुख्यमंत्री सतीशन

नीट प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया: मुख्यमंत्री सतीशन

नीट प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया: मुख्यमंत्री सतीशन
Modified Date: July 22, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: July 22, 2026 12:50 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई (भाषा) केरल में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ नयी दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।

दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए सतीशन ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा, महासचिव के सी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, सांसदों और अन्य नेताओं को पुलिस ने “जबरन हटा दिया।”

उन्होंने यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। इससे एक दिन पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से व्यवहार किया गया था। दिल्ली में कल जो हुआ, वह उसी की पुनरावृत्ति थी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है और केंद्र सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा, “इसे किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। दिल्ली में कल जो हुआ, वह निंदनीय था।”

उन्होंने कहा कि केरल विधानसभा इस मुद्दे पर पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के साथ न्याय और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जारी लड़ाई को अपना पूरा समर्थन देगी।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में