भुवनेश्वर, 28 सितंबर (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की खातिर संवेदनशील मामलों के राजनीतीकरण से उन्हें पीड़ा होती है।
उन्होंने कहा कि जो लोग आपराधिक मामलों पर राजनीति करते हैं, वे शायद विधानसभा के लिए फिर निर्वाचित नहीं हो पाते।
वह विधानसभा में एक चर्चा के जवाब में बोल रहे थे।
पटनायक ने नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा द्वारा संबलपुर में कथित तौर पर एक महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी की घटना का जिक्र करते हुए यह बात कही।
भाषा राजकुमार नोमान वैभव
नोमान