Vande Bharat: नरोत्तम की दो टूक.. ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता’! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, देखिए ये विस्तृत रिपोर्ट

नरोत्तम की दो टूक.. 'दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता'! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, Politics regarding Datia by-election

Vande Bharat: नरोत्तम की दो टूक.. ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता’! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, देखिए ये विस्तृत रिपोर्ट
Modified Date: July 17, 2026 / 12:24 am IST
Published Date: July 17, 2026 12:10 am IST

दतियाः Datia by-Election मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भले ही टिकट नरोत्तम मिश्रा को न मिला हो लेकिन दतिया में हो रहे चुनाव प्रचार का केंद्र नरोत्तम मिश्रा ही हैं। उनके बयान विरोधियों के मुश्किल बढ़ा रहे हैं और अपनों की धकड़न भी ऐसा क्यों?

Datia by-Election दतिया के दंगल में भले ही नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिला हो लेकिन फिर भी नरोत्तम मिश्रा ही सुर्खियों के केंद्र में हैं। प्रचार के दौरान नरोत्तम ने साफ कह दिया कि ‘किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे। अगर नौबत आई तो मैं भी उनके साथ जेल जाऊंगा।’ इस दौरान उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके साथ थे।

नरोत्तम ने टिकट कटने के बाद के प्रदर्शन और धरना पर कहा कि जो हुआ, भ्रम-क्रोध में आकर हुआ। कुल मिलाकर नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया है कि टिकट क्यों कटा, कैसे कटा इस पर वो बात करेंगे, लेकिन सही जगह पर, सही फोरम पर और सही वक्त पर।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।