पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चार सीट के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चार सीट के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चार सीट के लिए मतदान जारी
Modified Date: May 7, 2024 / 09:54 am IST
Published Date: May 7, 2024 9:54 am IST

कोलकाता, सात मई (भाषा) देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और

मुर्शिदाबाद निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

राज्य में कुल 73,37,651 मतदाता 7,360 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

इस चरण में 57 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें जंगीपुर में 14, मालदा उत्तर में 15, मालदा दक्षिण में 17 और मुर्शिदाबाद में 11 उम्मीदवार हैं।

अधिकारियों ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए 13,600 राज्य पुलिस कर्मियों के साथ केंद्रीय बलों की कुल 334 इकाई तैनात की गई हैं।

भाषा

योगेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में