कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा, जनता से सहयोग मांगा गया

Ads

कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर चस्पा, जनता से सहयोग मांगा गया

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 12:43 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 12:43 AM IST

जम्मू, 16 जनवरी (भाषा) सीमावर्ती जिलों कठुआ और सांबा में कड़ी निगरानी के बीच कठुआ में पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें आम जनता से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में सहयोग मांगा गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटनाक्रम जम्मू कश्मीर के बाहर से प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद सामने आया है, जिसमें क्षेत्र में सीमा पार से आतंकवादियों की संदिग्ध घुसपैठ की बात कही गई है।

‘जन सूचना’ शीर्षक वाले इस पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि अगर उन्हें कहीं भी संदिग्ध दिखाई दें तो तुरंत सुरक्षा बलों – सेना, सीआरपीएफ, पुलिस या बीएसएफ – को सूचित करें या दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इसमें यह आश्वासन भी दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी साझा की थी।

भाषा गोला रंजन

रंजन