उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के स्नातकोत्तर छात्र ने आत्महत्या की

Ads

उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के स्नातकोत्तर छात्र ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 10:17 PM IST

हैदराबाद, 16 अप्रैल (भाषा) हैदराबाद में राज्य द्वारा संचालित उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में प्रथम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अनुसूचित जनजाति समुदाय का छब्बीस वर्षीय छात्र जनरल सर्जरी विभाग में अध्यनरत था।

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि काम के दबाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

छात्र के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें छात्र की मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और उसके परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर संदेह है कि उसने टैबलेट का अधिक सेवन किया था।

घटनास्थल से एक इंजेक्शन भी बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश