Banda Honor killing Case: थाने के भीतर ही क़त्ल की वारदात.. पुलिस कर रही थी बेटी की काउंसलिंग, पिता ने धारदार हथियार से कर दिया वार, सामने आई ये वजह..

Banda Honor killing Case Latest Images and Videos: बांदा थाने में परामर्श सत्र के दौरान पिता ने बेटी पर हमला किया, इलाज के दौरान युवती की मौत।

Banda Honor killing Case: थाने के भीतर ही क़त्ल की वारदात.. पुलिस कर रही थी बेटी की काउंसलिंग, पिता ने धारदार हथियार से कर दिया वार, सामने आई ये वजह..

Banda Honor killing Case Latest Images and Videos || Image- Atul Mishra Twitter

Modified Date: June 12, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: June 12, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बांदा थाने में परामर्श सत्र के दौरान युवती पर चाकू से हमला।
  • प्रेम विवाह के बाद परिवारों के बीच समझौते की कोशिश चल रही थी।
  • आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बांदा: बांदा जिले के बदौसा थाने में शुक्रवार को एक परामर्श सत्र के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। (Banda Honor killing Case Latest Images and Videos) अधिकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि बदौसा थाने में परामर्श सत्र के दौरान कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्य कुमार चौहान (55) ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी शिवानी (19) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवानी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

18 मई को किया था लव मैरिज

उन्होंने बताया कि शिवानी की मां रन्नो की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवानी अपने पड़ोसी ललित वर्मा (20) के साथ घर से चली गई थी और 18 मई को उससे विवाह कर लिया था। इस मामले में ललित के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

साथ लाए चाकू से बेटी पर हमला

उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक ने मध्यप्रदेश के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से युवती और युवक को बरामद किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराने के लिए थाने में परामर्श सत्र आयोजित किया गया। (Banda Honor killing Case Latest Images and Videos) पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परामर्शदाता थाने के एक कमरे में युवती, उसके पिता और मां को परामर्श दे रहे थे तभी सत्य कुमार चौहान कथित तौर पर गुस्से में आ गया और अपने साथ लाए चाकू से बेटी पर हमला कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown